फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Milk factory seized in Patiala

नकली दूध बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी, दो काबू

Tue, 05 Jan 2021 11:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Milk factory seized in Patiala
पटियाला। समाना के गांव कुलारां में पुलिस ने नकली दूध बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने चिलर से 200 लीटर नकली दूध के अलावा 25-25 किलो सफेद पाउडर मार्का माल्टो प्लस के छह थैले और मुर्गियों की फीड में डालने वाला 175 किलो सफेद पाउडर, दूध को मिक्स करने वाली इको मिल्क मशीन, फैट डिस्पले करने वाला यंत्र, प्लास्टिक की दो बाल्टियां, 40-40 लीटर वाले स्टील के चार केन, एक लीटर डिब्बा दूध मापने वाले बरामद किए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना सदर समाना में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पूछताछ के आधार पर पुलिस ने लुधियाना की सुप्रीमो एग्रो फूड फैक्टरी के दूध टेस्ट करने वाले दो मुलाजिमों को भी दबोचा है।
विज्ञापन

एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि आरोपी हरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह निवासी गांव कुलारां को अदालत में पेश करके तीन दिनों का रिमांड लिया गया। आरोपियों से पूछताछ व जांच के बाद लुधियाना की फैक्टरी के दूध टेस्टिंग मुलाजिमों उमेश कुमार और प्रीतम चंद को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों अपनी फैक्टरी के लिए पटियाला के गांव कुलारां की उक्त फैक्टरी से दूध लेने आते थे। इनको हर रोज 1000 रुपये नकली दूध का सैंपल न भरने के लिए बतौर रिश्वत मिलता था। लुधियाना से पकड़े गए इन मुलाजिमों ने भी माना है कि जब वह गांव कुलारां वाली फैक्टरी से कैंटर में दूध की सप्लाई लेने जाते थे, तो वह रिश्वत लेकर नकली दूध ले आते थे और सैंपल असली दूध में से भर लेते थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पिछले काफी समय से नकली दूध का यह कारोबार मिली-भुगत से चल रहा था। साथ ही बताया कि लुधियाना की फैक्टरी के लिए दूध गांव कुलारां के अलावा बलियाल, फग्गूवाला, माझी, गाजेवास और भट्टीवाल से लाया जाता था। पुलिस के मुताबिक लुधियाना की फैक्टरी की ओर से कई डेयरियों से भी दूध लिया जाता था। इस बारे में भी पुलिस जांच कर रही है कि कहीं इनके मालिकों की भी नकली दूध कारोबार में कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed