फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Martyrdom mail add, Kirtan Nagar Gurdwara Gurugdh, Ropar

नगर कीर्तन के साथ शहीदी जोड़ मेल शुरू

Sat, 17 Dec 2016 03:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Sat, 17 Dec 2016 03:13 PM IST
विज्ञापन
Martyrdom mail add, Kirtan Nagar Gurdwara Gurugdh, Ropar
रोपड़ में निकाले गए नगर कीर्तन में शामिल संगत। - फोटो : अमर उजाला
माता गुजरी और साहिबजादों की शहादत को को समर्पित शहीदी जोड़ मेल का गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में नगर कीर्तन के साथ आगाज हुआ। गुरुद्वारा गुरुगढ़ साहिब से पंज प्यारों की अगुवाई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में नगर कीर्तन सजाया गया। 
विज्ञापन


नगर कीर्तन नेशनल हाईवे से शहर में प्रवेश कर ज्ञानी जैल सिंह नगर, कालेज रोड, बेला चौक, पावर कालोनी से होता हुआ गुरुद्वारा भट्ठा साहिब आकर संपंन हुआ। बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों पर सवार नौजवान नगर कीर्तन के आगे चल रहे थे। इस दौरान ढाढी सिंहों के जत्थों के अलावा रागी  सिंह तथा स्त्री सत्संग सभा के जत्थों ने संगत को गुरबाणी कीर्तन से निकाल किया। 
विज्ञापन


नगर कीर्तन के गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर संगतों ने स्वागत किया। गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी भाई बचित्र सिंह ने नगर कीर्तन की समाप्ति की अरदास की। इस दौरान गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में श्री आखंड पाठ साहिब आरंभ कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीपीसी सदस्य परमजीत सिंह लखोवाल और गुरुद्वारा भट्ठा साहिब के मैनेजर जसवीर सिंह ने कहा कि एसजीपीसी के निर्देशों के तहत संगतों जोड़ मेल दौरान आने वाली संगत लिए लंगरों व रिहाइश के विशेष प्रबंध किए गए हैं।


संगत को किसी किस्म की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले शहीदी जोड़ मेल के दौरान ढाढी सिंह ओर रागी सिंह संगतों को इतिहास के साथ जोड़ेगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed