फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Last farewell to NDRF martyr Malkit Singh with moist eyes

नम आंखों से दी एनडीआरएफ के शहीद जवान मलकीत सिंह को अंतिम विदाई

Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Last farewell to NDRF martyr Malkit Singh with moist eyes
पटियाला। हिमाचल प्रदेश के सुंदर नगर में एनडीआरएफ की ओर से निभाई जा रही सेवाओं के दौरान शहीद हुए घन्नौर के गांव हरपालपुर के नौजवान सैनिक मलकीत सिंह (30) का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस मौके पारिवारिक मेंबरों में पिता बलविंदर सिंह, माता शंकुतला देवी, पत्नी प्रीति और बेटी प्रभलीन ने शहीद को सलामी दी।
विज्ञापन

इस मौके पहुंचे हलका विधायक मदन लाल जलालपुर ने शहीद को श्रद्धा के फूल भेंट किए और पारिवारिक मेंबरों के साथ दुख साझा करते कहा कि पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है। विधायक ने कहा कि शहीद परिवार को सरकार की ओर से 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद के अलावा शहीद की पत्नी को सहकारिता विभाग में नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहीद मलकीत सिंह पर आज केवल घन्नौर हलके के लोगों को ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब व देशवासियों को गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed