फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Land slide on Kalka Shimla highway Stone fell on vehicle Phagwara youth died

कालका-शिमला हाईवे पर लैंड स्लाइड: गाड़ी पर गिरा पत्थर, फगवाड़ा के युवक की मौत, कई घंटे आवाजाही बंद

Mon, 29 Jul 2024 09:33 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 29 Jul 2024 09:33 PM IST
सार

बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में जगह-जगह भूस्खल हो रहा है। रविवार और सोमवार रात में कालका-शिमला हाईवे पर भूस्खल होने से कई घंटे यातायात बाधित रहा। वहीं पहाड़ से बड़ा पत्थर वहां से गुजर रही गाड़ी पर गिरा, जिससे वाहन सवार युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Land slide on Kalka Shimla highway Stone fell on vehicle Phagwara youth died
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब के कई जिलों में सोमवार को हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं, हिमाचल में भारी बारिश के चलते कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से पत्थर गिरने पर उसकी जद में आने से वाहन सवार फगवाड़ा (कपूरथला) निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन घायल हो गए। हादसा रविवार देर रात हुआ और भारी भूस्खलन के चलते इस मार्ग पर सोमवार सुबह तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। वहीं, मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत 19 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब ढाई बजे हुआ। वाहन सवार चंडीगढ़ से शिमला की तरफ जा रहे थे। भारी बारिश के कारण दत्यार नेचर पार्क पास अचानक भूस्खलन होने लगा और उसकी चपेट में वाहन चालक आ गए। इसमें पंजाब के कपूरथला निवासी 40 वर्षीय देवराज की मौत हो गई, जबकि 40 वर्षीय चालक कुलदीप सिंह निवासी गढ़शंकर होशियारपुर, 23 वर्षीय भावुक निवासी मोहल्ला जालंधर सिटी और 43 वर्षीय वंदना सोंधी निवासी मोहल्ला जालंधर सिटी घायल हो गए। दूसरे वाहनों में सवार लोगों ने हादसे के बारे में सूचना दी और सभी घायलों को इलाज के लिए करीब चार किलोमीटर दूर ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया।
विज्ञापन


हिमाचल में 117 सड़कें व 215 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश के पांच जिलों कुल्लू, सोलन, सिरमौर, शिमला, किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ आने की चेतावनी भी जारी हुई है। सोमवार शाम तक हिमाचल में 117 सड़कें और 215 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हुई। धर्मशाला, कांगड़ा और हमीरपुर में भी हल्की बारिश ही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलन के एसपी गौरव सिंह ने कहा कि दत्यार नेचर पार्क के पास रात को पहाड़ी से अखबार की गाड़ी पर पत्थर गिर गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हैं। चालक को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। जबकि दो परवाणू अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed