{"_id":"631240872b0a342ce36fad8d","slug":"khedan-watan-punjab-diyan-2022-games-started-in-four-blocks-of-the-district-various-competitions-took-place-patiala-news-pkl461209421","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ां वतन पंजाब दीयां-२०२२ : जिले के चार ब्लाकों में खेलों का आगाज, विभिन्न मुकाबले हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेड़ां वतन पंजाब दीयां-२०२२ : जिले के चार ब्लाकों में खेलों का आगाज, विभिन्न मुकाबले हुए
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब सरकार की ओर से नौजवानों को मानसिक व शारीरिक पक्ष से सेहतमंद बनाने के लिए शुरू की खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2022 के तहत जिले के चार ब्लाकों में शुक्रवार से ब्लाकस्तरीय खेल मुकाबलों का आगाज हो गया। पटियाला के राजा भालिंदर सिंह खेल कांप्लेक्स पोलो ग्राउंड में खेलों की शुरुआत के मौके पर एशियन गेम्स के मेडलिस्ट पहलवान गुरमुख सिंह ने खिलाड़ियों को खेल भावना से हिस्सा लेने और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
शुक्रवार को जिले के चार ब्लाकों पटियाला शहरी की गेम्स पोलो ग्राउंड में, पटियाला देहाती की मल्टीपपर्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल और प्रोफेसर गुरसेवक सिंह सरकारी शारीरिक शिक्षा कालेज, नाभा ब्लाक की सरकारी रिपुदमन कालेज और भूनरहेड़ी ब्लाक की शहीद ऊधम सिंह खेल स्टेडियम में शुरू हुई हैं, जो चार सितंबर तक चलेंगी। बाकी के छह ब्लाकों की गेम्स पांच, छह और सात सितंबर को होंगी।
इस मौके पर डीसी ने ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इन खेलों में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने ब्लाक स्तर की छह खेलों वॉलीबाल, एथलेटिक्स, फुटबाल, कबड्डी, नेशनल स्टाइल, खो-खो और रस्साकस्सी को छोड़कर बाकी 22 खेलों के जिला व प्रदेश स्तर के मुकाबलों के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आठ सितंबर तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी शाश्वत राजदान ने बताया कि इन खेलों में एथलेटिक्स, फुटबाल, खो-खो, कबड्डी नेशनल और सर्कल स्टाइल, रस्साकस्सी और वॉलीबाल के मुकाबलों में चारों ब्लाकों के अंदर छह आयु वर्गों में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21 और 21 से 40, इसी तरह 40 से 50 और 50 साल से अधिक के सभी खिलाड़ियों के चार हजार से अधिक आवेदन पहुंचे थे। इस तरह टीम केलों को शामिल करके 10 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने आज इन ब्लाक स्तर की खेलों में हिस्सा लिया है।
वॉलीबाल में खेड़ी मानियां ने डीएवी स्कूल को 2-1 से हराया
खेडां वतन पंजाब दीयां के आगाज मौके पर ब्लाक पटियाला देहाती में वॉलीबाल गेम में अंडर-14 लड़कियों की खेड़ी मानियां की टीम ने पुलिस डीएवी स्कूल को 2-1 के साथ हराया। अंडर-17 में सिद्धूवाल टीम ने वीर हकीकत राय स्कूल को 2-1 के साथ हराया। रस्साकस्सी में अंडर-21 सरकारी स्कूल त्रिपड़ी पटियाला की टीम विजेता रही। इसी तरह से ब्लाक पटियाला शहरी में अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में टग आफ वार में डकाला स्कूल ने पहला, सरकारी स्कूल शेखूपुर ने दूसरा, अंडर-17 में डकाला ने गज्जूमाजरा को 2-0 के साथ हराया। अंडर-14 लड़कों की सरकारी मिडल स्कूल फीलखाना की टीम ने सरकारी स्कूल मैण की टीम को 2-0 के साथ हराया। ब्लाक भूनरहेड़ी में अंडर-14 लड़कों की वॉलीबाल टीम सरकारी हाई स्कूल रत्ता खेड़ा ने पहला, सरकारी हाई स्कूल गंगरोला ने दूसरा और महिदीपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि नाभा ब्लाक में अंडर-14 में 200 मीटर एथलेटिक्स लड़कियों में हुसनप्रीत कौर स्कूल थूही ने पहला, ढींगी स्कूल की पुनीत कौर ने दूसरा और अमन अनीत कौर थूही स्कूल ने तीसरा, 400 मीटर एथलेटिक्स लड़कियों में मनबीर सिंह डीएवी स्कूल नाभा ने पहला, स्कूल धंगेड़ा के राहुल सिंह ने दूसरा और जसमीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।