फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Prisoner murdered in Nabha jail of Punjab

नाभा जेल में हत्या: सोने को लेकर हुआ झगड़ा तो एक कैदी ने दूसरे को सुला दिया मौत की नींद, चम्मच को बनाया हथियार

Thu, 07 Oct 2021 10:42 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Thu, 07 Oct 2021 10:42 PM IST
सार

पंजाब की नाभा जेल में एक कैदी ने दूसरे कैदी को मौत के घाट उतार दिया। झगड़ा सोने की जगह को लेकर हुआ। इस जेल में इससे पहले भी हत्या की वारदात हो चुकी है। डेरा प्रेमी महिंदरपाल बिट्टू कत्ल भी यहीं पर हुआ था। 

विज्ञापन
Prisoner murdered in Nabha jail of Punjab
लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाभा की नई जिला जेल में गुरुवार देर शाम मामूली बात को लेकर एक कैदी ने दूसरे के पेट में चम्मच से बने चाकू को घोंपकर कत्ल कर दिया। खबर लिखे जाने तक नाभा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नाभा की नई जिला जेल में इस तरह की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले इस जेल में डेरा प्रेमी महिंदरपाल बिट्टू का कत्ल कर दिया गया था। नाभा के डीएसपी राजेश छिबर ने बताया कि गुरुवार देर शाम नई जिला जेल में नशे की तस्करी के केस में बंद सोनू निवासी बटाला की अपनी बैरक में बंद सुखजिंदर सिंह (30) निवासी सरहिंद से लड़ाई हो गई।
विज्ञापन


दरअसल, सोनू कहने लगा कि वह उस जगह सोएगा, जहां सुखजिंदर सिंह सोता है लेकिन सुखजिंदर सिंह नहीं माना। इसी बात से भड़के सोनू ने चम्मच का चाकू बनाकर सुखजिंदर सिंह के पेट में मार दिया। जेल प्रशासन की ओर से घायल सुखजिंदर सिंह को नाभा अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुखजिंदर सिंह भी नशे की तस्करी के केस में ही जेल में बंद था। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने सोनू के खिलाफ धारा 302 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया था। डीएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed