{"_id":"56e58a004f1c1bb93c8b4568","slug":"houses-lightning-rajpura-power-four-injured-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुरा में मकान पर बिजली गिरी, चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुरा में मकान पर बिजली गिरी, चार घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, राजपुरा
Updated Sun, 13 Mar 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव शामदू में एक मकान पर बिजली गिरने से मकान की छत गिर गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। साथ ही बड़ी मात्रा में सामान भी खराब हो गया।
गांव शामदू निवासी रंजीत सिंह (29) मजदूरी का कार्य करता है। वह अपनी पत्नी रितु, बेटी ख्वाहिश (7) और बेटे हरमन (5) के साथ शनिवार रात वर्षा के बाद मकान के ऊपर बने कमरे में बैठे थे।
रात करीब आठ बजे बिजली की आवाज आई और कुछ ही देर में बिजली उनकी छत पर गिर गई।
इससे उक्त चारों मलबे में दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि कुदरती मार से हुए नुकसान के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम राजपुरा को सौंपी जाएगी।