फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   host PU won by the track cycling championships

मेजबान पीयू ने जीती साइकिलिंग ट्रैक चैंपियनशिप

Sat, 28 Nov 2015 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 28 Nov 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
host PU won by the track cycling championships
पंजाबी यूनिवर्सिटी के राजा भालिंदरा सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी साइकिलिंग ट्रैक चैंपियनशिप शुक्रवार को यहां मेजबान पीयू ने जीत ली है। महिलाओं के वर्ग में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर विजेता रही। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार मेजबान यूनिवर्सिटी के रजिस्टरार डा. देविंदर सिंह ने दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को आखिरी दिन हुए विभिन्न मुकाबलों में तीन नए रिकार्ड बने। पुरुष वर्ग के 1500 मीटर टीम टाइम ट्रायल, ओलंपिक स्प्रिंट व टीम परसूट मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी के पुरुष साइकिलिस्टों ने नए रिकार्ड बनाए।
विज्ञापन


पुरुषों के वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी ने 58 अंकों और आठ गोल्ड व पांच सिल्वर मेडलों के साथ पहला, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने 35 अंकों और तीन गोल्ड, छह सिल्वर व दो कांस्य के साथ दूसरा और केरल यूनिवर्सिटी ने आठ अंकों और एक गोल्ड व तीन कांस्य के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के वर्ग में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने 50 अंकों के साथ पहला, पंजाबी यूनिवर्सिटी ने 22 अंकों के साथ दूसरा और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने 12 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के मनजीत सिंह व केजिया को क्रमवार पुरुष व महिला वर्ग में सर्वोत्तम साइकिलिस्ट घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed