{"_id":"688f0c1f44449374a50a6747","slug":"heavy-rain-for-three-days-in-punjab-weather-alert-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, लोगों के लिए एडवाइजरी, खतरे के निशान पर पौंग डैम का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, लोगों के लिए एडवाइजरी, खतरे के निशान पर पौंग डैम का जलस्तर
Sun, 03 Aug 2025 12:43 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:43 PM IST
सार
अगस्त के पहले सप्ताह पंजाब में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। 4, 5 और 6 अगस्त को पंजाब के कई जिलों में तेज बरसात की संभावना है।
विज्ञापन
weather update
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 4, 5 और 6 अगस्त को प्रदेश में तेज बरसात होगी। पंजाब के कई जिलों में भारी बरसात और कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। ऐसे में सोमवार से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। शनिवार को भी पंजाब में कई जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछेक स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा होशियारपुर में 41.5 एमएम, रूपनगर में 13.0, पठानकोट में 2.5, पटियाला में 0.2, लुधियाना में 0.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
पहाड़ों में भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ब्यास और उज्ज दरिया का जलस्तर बढ़ने से पठानकोट के आसपास रहने को अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन से सड़कों पर मलबा आने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़कों को सुचारु करने का काम जारी है लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश इसमें बाधा बन रही है।
विज्ञापन
पौंग बांध पर बढ़ते जलस्तर को लेकर बीबीएमबी ने प्रशासन को चेताया
वहीं बीबीएमबी पौंग बांध प्रबंधन ने पंजाब व पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों को पौंग डैम में बढ़ रहे जलस्तर को लेकर चेतावनी पत्र लिखा है। कहा है कि पौंग बांध में पानी का लेवल 2 अगस्त की सुबह 1361.07 फीट दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में बारिश होने की स्थिति में इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है जिसके बाद स्पिलवे के माध्यम से अतिरिक्त पानी छोड़ा जा सकता है। अधिकारियों को ब्यास दरिया के किनारे रहने वालों को सचेत करने को कहा गया है ताकि उनके जान-मान की सुरक्षा को यकीनी बनाया जा सके।