फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Health department destroyed 480 kg milk cake, samples were found after investigation in trillion labs, all standard

सेहत विभाग ने 480 किलो मिल्क केक नष्ट कराया खरब लैब में जांच बाद सैंपल पाए गए थे सब स्टैंडर्ड

Tue, 02 Nov 2021 10:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Health department destroyed 480 kg milk cake, samples were found after investigation in trillion labs, all standard
पटियाला। मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत मिलावटखोरी रोकने के लिए सेहत विभाग की टीम द्वारा पकड़े गए 480 किलो मिल्क केक की रिपोर्ट सब स्टैंडर्ड मिली है। इसकी सैंपलिंग खरड़ लैब से की गई थी। रिपोर्ट के आधार पर सेहत विभाग की टीम ने मंगलवार को इस सारे मिल्क केक को नष्ट कराया गया। सेहत विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन के माध्यम से सन्नौरी अड्डे के नजदीक बड़ी नदी के पास स्थित डंपिंग ग्राउंड में एक 15 फुट गहरा गड्ढा खोदकर उसमें मिल्क केक को नष्ट करा दिया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला सेहत अधिकारी डा. शैली जेतली ने दी। उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को थाना जुल्कां पुलिस की ओर से हरियाणा से पंजाब अंदर दाखिल हो रहे दो वाहन को रोक कर इनसे चार किलो की पैकिंग वाले 120 डिब्बों से 480 किलो मिल्क केक बरामद किया गया था। मिल्क केक में मिलावट का शक होने के चलते तुरंत जिला सेहत अफसर को मिल्क केक के सैंपल भरने की सूचना दी थी। इसके आधार पर मिल्क केक के दो सैंपल भरकर जांच के लिए खरड़ लैब में भेजे गए थे। खरड़ से मिले इन सैंपल की जांच रिपोर्ट में यह सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed