फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Harsimrat Badal tied Rakhi to Vikram Singh Majithia

'जेल में मजीठिया चढ़दी कला में': नाभा जेल पहुंची हरसिमरत बादल, भाई मजीठिया को बांधी राखी

Sat, 09 Aug 2025 11:10 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 11:10 PM IST
सार

सांसद हरसिमरत कौर बादल शनिवार को नाभा जेल पहुंची और उन्होंने अपने भाई विक्रम सिंह मजीठिया को राखी बांधी। उन्होंने कहा मेरा भाई जेल में चढ़जी कला में है।

विज्ञापन
Harsimrat Badal tied Rakhi to Vikram Singh Majithia
नाभा जेल में हरसिमरत कौर - फोटो : X

विस्तार

बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल शनिवार को नाभा जेल पहुंची और उन्होंने अपने भाई विक्रम सिंह मजीठिया को राखी बांधी। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया के समक्ष पंजाब की भगवंत मान सरकार पर हमला बोला। हरसिमरत कौर ने कहा कि वह अपने भाई को राखी बांधने के लिए आई थीं। लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें लंबा इंतजार कराया। उनकी गाड़ी अंदर जाने नहीं दी गई और गेट पर ही रोक ली गई। यह मानवाधिकारों का उल्लंघन है।
विज्ञापन


 "भगवंत मान को अपनी कुर्सी का अहंकार"

सांसद ने कहा कि अच्छा व बुरा समय तो आता-जाता रहता है इसलिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपनी कुर्सी का अहंकार नहीं करना चाहिए। हरसिमरत ने कहा कि गनीमत है कि भले ही 10 मिनट के लिए ही सही, लेकिन वह अपने भाई से मिल सकीं। वरना उन्हें यहां धरना देना था। सांसद ने कहा कि बड़े-बड़े गैंगस्टरों का जेल से इंटरव्यू लिया जाता है, उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाता है। जिनके खिलाफ कुछ नहीं मिला, उन पर जुल्म किया जा रहा है।
विज्ञापन


हरसिमरत ने कहा कि मजीठिया जेल के अंदर पूरी चढ़दी कला में हैं। रोजाना नित नाम करते हैं। सांसद ने कहा कि दरअसल सीएम मान इस बात से बौखलाए हुए हैं कि रेड के दौरान उनके भाई मजीठिया के घर से कुछ बरामदगी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरसिमरत ने कहा कि मजीठिया ने अपने समर्थकों से कह रखा है कि जिस दिन वह बाहर आएंगे, वह दोबारा से जनता के मुद्दों को उठाएंगे। क्योंकि मान सरकार ने लोगों के भरोसे के साथ विश्वासघात किया है। मजीठिया की जमानत के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के वकील खुद कोर्ट में कह रहे थे कि मजीठिया को 6 महीने तक बाहर नहीं आने देना, क्योंकि पता है कि एक के बाद एक झूठा केस डाला जाएगा। ड्रग्स की बात तो करते हैं, लेकिन अभी तक कोई सबूत पेश नहीं कर पाए हैं। ये केस झूठा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed