फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Four killed in separate road accidents in Punjab

दो सड़क हादसों में चार की मौत: पटियाला में ग्रंथी व उसकी पत्नी तो फरीदकोट में दादा-पोते की गई जान

Wed, 18 Aug 2021 12:25 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/फरीदकोट (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/फरीदकोट (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Wed, 18 Aug 2021 12:25 AM IST
सार

पंजाब में अलग-अलग दो सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। पटियाला में ग्रंथी और उसकी पत्नी की मौत हो गई तो वहीं फरीदकोट में दादा और पोते को सड़क हादसे में अपनी जान गंवानी पड़ी। 

विज्ञापन
Four killed in separate road accidents in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पटियाला के थाना बख्शीवाला के अंतर्गत एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार ग्रंथी व उनकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो वारदात के बाद फरार है।

विज्ञापन


जसवंत सिंह निवासी रतन नगर त्रिपड़ी ने पुुलिस को बताया कि उनकी भतीजी कर्मजीत कौर (35) व उसका पति रणजीत सिंह (40) निवासी बरनाला मोटरसाइकिल पर सवार होकर पटियाला के सरकारी माता कौशल्या अस्पताल में आ रहे थे।
विज्ञापन


दरअसल, कर्मजीत कौर का कुछ समय से उक्त अस्पताल में इलाज चल रहा था। रास्ते में पटियाला के गांव सिद्धूवाल के नजदीक एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी के चालक बलजिंदर दास निवासी गांव डंडोआ जिला पटियाला ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। कर्मजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर कार की टक्कर से साइकिल सवार दादा-पोते की मौत
बठिंडा-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कलेर के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार दादा-पोते की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव कम्मेआना निवासी काला राम व उसके भाई के पौत्र हरमनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों के शवों का फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस को दिए बयान में कम्मेआना निवासी मक्खन लाल ने बताया कि दो दिन पहले रविवार को वह अपने पिता काला राम व ताये के पौत्र हरमनदीप सिंह के साथ गांव कोटसुखिया में अपनी रिश्तेदारी में मिलकर आ रहे थे। वह खुद अपनी साइकिल पर था, जबकि पिता की साइकिल पर हरमनदीप सिंह भी बैठा था। 


राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कलेर वाले मोड़ पर मुड़ते समय फरीदकोट की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने उसके पिता की साइकिल को टक्कर मार दी, जिसके कारण उसके पिता काला राम व हरमनदीप सिंह को गंभीर चोटें लगी और उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां सोमवार रात दोनों की मौत हो गई। थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed