{"_id":"608c27aa8ebc3ed6bc4af172","slug":"farmers-going-to-besiege-moti-mahal-broke-barricade-four-police-personnel-injured-patiala-news-pkl4119786147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोती महल घेरने जा रहे किसानों ने तोड़े बैरिकेड, चार पुलिस मुलाजिम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोती महल घेरने जा रहे किसानों ने तोड़े बैरिकेड, चार पुलिस मुलाजिम घायल
विज्ञापन
पंजाब भर से बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने शुक्रवार को जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेस वे संघर्ष कमेटी के बैनर तले सीएम के मोती महल के घेराव के लिए ट्रैक्टर मार्च निकाला। भारी पुलिस फोर्स ने बैरिकेड लगाकर किसानों को वाईपीएस चौक में ही रोक लिया। इस दौरान किसानों द्वारा ट्रैक्टर-ट्रालियों से बैरिकेड तोड़ने के दौरान चार पुलिस मुलाजिम घायल हो गए। उन्हें तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया। बावजूद इसके किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रालियों से सभी बैरिकेड तोड़कर मोती महल को जाने वाले सभी रास्ते जाम कर दिए।
इस मौके पर किसानों ने एलान किया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक वह यहीं बैठे रहेंगे। खबर लिखे जाने तक जाम जारी था और फिलहाल किसान नेताओं के खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई भी नहीं हुई थी। शुक्रवार सुबह जैसे ही मोती महल के घेराव करने के लिए किसानों का ट्रैक्टर मार्च दिल्ली-कटडा एक्सप्रेस वे संघर्ष कमेटी के ओहदेदारों हरमनप्रीत सिंह उर्फ डिकी जेजी, जगजीत सिंह गलौली की अगुवाई में वाईपीएस चौक पहुंचा। वहां पहले से ही बैरिकैड लगाकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद थी। उन्होंने किसानों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसानों ने अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों से बैरिकेड तोड़ डाले। इस दौरान चार पुलिस मुलाजिम एएसआई भोला सिंह, एसआई रणधीर सिंह, एएसआई जसवीर सिंह, होमगार्ड महिला जवान गुरमीत कौर घायल हो गए। इसके बावजूद किसान पीछे नहीं हटे और बैरिकेड तोड़ते हुए उन्होंने मोती महल की तरफ जाने वाले रास्तों को जाम कर दिया। किसानों ने फव्वारा चौक, वाईपीएस चौक, मोती बाग रोड, सूलर रोड समेत पोलो ग्राउंड का आसपास का पूरा एरिया बंद कर दिया।
इस मौके पर कमेटी प्रधान जगजीत सिंह गलौली ने कहा कि पिछले कई दिनों से कमेटी के कुछ नुमाइंदे मोती महल के नजदीक वाईपीएस चौक में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे हुए थे, लेकिन सरकार ने उनकी जम्मू-कटडा हाईवे में आई जमीनों के वाजिब दाम देने संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण किसानों में गुस्सा चरम पर पहुंच गया। उन्होंने एलान किया कि जब तक किसानों को जम्मू-कटडा एक्सप्रेस वे के लिए एक्वायर की जा रही जमीनों के सही दाम नहीं मिलेंगे, आंदोलन जारी रहेगा। मोती महल को जाने वाले रास्तों पर लगाया जाम जारी रहेगा।