फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmer leader Jagjit Singh Dallewal stopped drinking water while in police custody

जल त्याग आंदोलन: पुलिस हिरासत में डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी... अब पानी भी नहीं पी रहे किसान नेता

Sun, 23 Mar 2025 01:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 23 Mar 2025 01:41 PM IST
सार

शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसान आंदोलन को पूरी तरह से हटा दिया गया है। सैकड़ों किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं हिरासत में लिए गए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन जारी है। अब उन्होंने जल त्याग आंदोलन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Farmer leader Jagjit Singh Dallewal stopped drinking water while in police custody
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का पुलिस हिरासत में भी आमरण अनशन जारी है। एसकेएम (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की तरफ से शनिवार जारी एक बयान में कहा गया है कि पंजाब सरकार की ओर से 19 मार्च को हिरासत में लिए जाने के बाद से डल्लेवाल ने शाम 7 बजे से पानी पीना भी बंद कर रखा है। 

विज्ञापन


यह भी बताया गया है कि डल्लेवाल ने उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग की है कि जब तक गिरफ्तार किसान, महिला किसान और सभी नेता रिहा नहीं हो जाते हैं, तब तक वे पानी पीना शुरू नहीं करेंगे। डल्लेवाल ने एलान किया है कि शंभू और खनौरी बॉर्डरों से किसानों के एसी, कूलर, रेफ्रिजरेटर, गैस सिलेंडर के साथ-साथ जो भी सामान गायब है, उन सभी का मुआवजा मिलने तक जल त्याग आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल पटियाला जेल में बंद किसान नेताओं से मिलने गया। किसान और किसान नेता पटियाला, रोपड़, नाभा और मानसा जेलों में बंद हैं। भगवंत मान सरकार के खिलाफ चल रहे पुतला फूंक प्रदर्शन 25 मार्च तक जारी रहेंगे। रविवार को पंजाब के अलग-अलग जिलों में शहीद भगत सिंह जी को समर्पित कार्यक्रम होंगे। 24 मार्च को दोनों फोरमों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये आगे के कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शंभू बाॉर्डर से ट्रैक्टर-ट्रालियां चोरी, विधायक के घर से मिलने का दावा

शंभू बॉर्डर पर पुलिस एक्शन के बाद जब्त की गईं ट्रैक्टर-ट्रालियों के चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार रात एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया है कि चोरी की गईं ट्रैक्टर-ट्राॅलियां घन्नौर हलके के विधायक गुरलाल सिंह के घर से मिली हैं, लेकिन जांच में यह गलत निकला है। घन्नौर के डीएसपी हरमनप्रीत सिंह के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रालियां घन्नौर हलके के गांव लोहसिंबली के रहने वाले रमनदीप सिंह उर्फ टिंकू के घर से बरामद हुई हैं, जिसके खिलाफ पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। इसलिए घन्नौर हलके के विधायक के बारे में गलत जानकारी न फैलाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed