फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Demonstration against the demolition of Shri Shiv Shakti Temple, said- If you try to remove the temple, you will commit suicide

Patiala News: श्री शिव शक्ति मंदिर में तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन, कहा- मंदिर हटाने की कोशिश की तो करेंगे आत्मदाह

Sat, 14 Sep 2024 03:34 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला Updated Sat, 14 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against the demolition of Shri Shiv Shakti Temple, said- If you try to remove the temple, you will commit suicide
राजपुरा। पेप्सू टाउनशिप विकास बोर्ड की जगह नजदीक नई कचहरी में बने लगभग 65 वर्ष पुराने श्री शिव शक्ति मंदिर में तोड़फोड़ के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष पंडित नरेश शर्मा की अगुवाई में 50 से अधिक लोग पेप्सू टाउनशिप विकास बोर्ड की अधिकारी से मिले। अधिकारी ने मामले के बारे में एसडीएम से मिलने की बात कही। वे एसडीएम की अनुपस्थिति में डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ व नायब तहसीलदार से भी मिले। लोगों ने कहा कि मंदिर में पिछले 65 से 70 वर्षों से पूजा-पाठ चल रहा है। यहां एक विशाल पीपल का पेड़ हुआ करता था जिसे कुछ व्यापारियों ने गुमराह करके कटवा दिया।
विज्ञापन

संगठनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस मंदिर से उनकी आस्था जुड़ी है। किसी ने भी मंदिर को हटवाने की कोशिश की तो उसी स्थान पर वे आत्मदाह करेंगे। वहीं, तोड़फोड़ के स्थान पर हिंदू संगठन ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन

इधर, एसडीएम रविंदर सिंह ने कहा कि उनकी ओर से मंदिर नहीं तुड़वाया गया। मंदिर का स्वरूप जैसा है वैसा ही रहेगा। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
धरने पर नारेबाजी करते हिंदू संगठन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed