फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Cyber crime, special wing, motorboats, eight thousand new recruits, Fatehgarh Sahib

साइबर क्राइम के निपटारे के लिए बनाया स्पेशल विंग

Thu, 23 Jun 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Thu, 23 Jun 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
Cyber crime, special wing, motorboats, eight thousand new recruits, Fatehgarh Sahib
डीजीपी हरदीप सिंह ढिल्लों पुलिस लाइन महादियां में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के डीजीपी (लॉ एंड आर्डर) हरदीप सिंह ढिल्लों ने फतेहगढ़ साहिब के पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों से बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम को रोकने के लिए साइबर क्राइम विंग बनाया गया। इसमें आईजी स्तर के अधिकारी को इंचार्ज बनाया गया है। साथ ही सूबे में गुंडागर्दी को रोकने के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इससे पहले हर जिले में सीआईए स्टाफ और थानों के एसएचओ कार्रवाई करते थे लेकिन उनके सीमित अधिकार क्षेत्र होने पर गैंगस्टरों से निपटने के लिए सारी कार्रवाई एक ही छत के नीचे टास्क फोर्स करेगी। इस टास्क फोर्स ने हाल ही में कपूरथला के एक बड़े अंतरराज्यीय गैंग को काबू किया है। 
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए सरकार सूबे में आठ हजार नई भर्तियां करने जा रही है। जवानों को आधुनिक हथियार, बुलेट प्रूफ वाहन और जैकेट, कम्यूनिकेशन सिस्टम और अन्य उपकरण मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से 40 करोड़ से अधिक राशि खर्च की जा रही है। मीटिंग में आईजी पटियाला रेंज परमराज सिंह उमरानंगल, एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर, डीएसपी (डी) करनशेर सिंह, गुरदीप सिंह गोसल और गुरदेव सिंह धालीवाल उपस्थित थे। डीजीपी ने कहा कि नशा हमारे लिए जंग हैं, जिन्हें रोकने के लिए 16 हजार एनडीपीएस के पर्च दर्ज कर आरोपियों की जमीनें अटैच कीं गई हैं और बार्डर से आठ क्विंटल हेरोइन बरामद की गई है। कोई भी नशा पंजाब में नहीं बनता। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed