फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Woman returning from the bank robbed thirty thousand

बैंक से लौट रही महिला से लूटे तीस हजार

Sat, 13 Jun 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Sat, 13 Jun 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
बैंक से पैसे निकलवाकर घर जा रही वृद्ध महिला से बाइक सवार दो लुटेरे 30 हजार रुपये छीन कर भाग गए। पीड़ित महिला ने शोर भी मचाया लेकिन, दोनों तेज रफ्तार के दम पर रफूचक्कर हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला मुख्तियार कौर (60) ने बताया कि वह सिनेमा रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा से 30 हजार रुपये निकलवाकर घर लौट रही थी। महिला का घर बैंक शाखा से महज पचास गज पर है।
विज्ञापन


घर में दाखिल होने से पहले ही बाइक पर सवार दो लुटेरे चलते बाइक से ही उसके हाथ में पकड़े लिफाफे को छीनकर ले गए। उसने शोर भी मचाया, लेकिन लुटेरे रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि लुटेरे, सिल्वर रंग के बाइक पर सवार थे। लोगों ने रोष व्यक्त करते कहा कि सिनेमा रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब हैं। यदि कैमरे ठीक होते तो लुटेरों की पहचान हो जाती।

एएसआई मघर सिंह ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। बैंक के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द अपराधी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed