फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Vigilance caught by Constable, Constable arrested taking bribe, police, crime, Sangrur

तीन हजार की रिश्वत लेते हवलदार काबू

Fri, 29 Jul 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 29 Jul 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
 Vigilance caught by Constable, Constable arrested taking bribe, police, crime, Sangrur
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
विजिलेंस विभाग की टीम ने एक हवलदार को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।
विज्ञापन


विजिलेंस विभाग के डीएसपी प्रीतीपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता जसमेल सिंह निवासी बरनाला के खिलाफ लुधियाना निवासी गुरसिमरत कौर ने एसएसपी संगरूर को दर्खास्त दी थी। इसकी जांच पुलिस लाइन के ईओ विंग में तैनात हवलदार मोहम्मद अफजल कर रहा था। उसने दर्खास्त की फाइल को दफ्तर में दाखिल करने के बदले सात हजार रुपये की मांग की और इनका सौदा पांच हजार रुपये में तय हो गया।


इसमें से दो हजार रुपये पहले दे दिए थे और बाकी के तीन हजार हवलदार उनसे बार-बार मांग रहा था। जसमेल सिंह ने इसकी शिकायत विभाग के पास कर दी और विभाग ने पूरी जांच करने के बाद कार्रवाई करते हुए हवलदार मोहम्मद अफजल को पुलिस लाइन के बाहर तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed