{"_id":"578914e44f1c1b027d1401a1","slug":"valmiki-community-security-guard-moved-stones-performance-against-rakhi-sawant-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि समाज के लोगों और सिक्योरिटी गार्डों में ईंट-पत्थर चले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाल्मीकि समाज के लोगों और सिक्योरिटी गार्डों में ईंट-पत्थर चले
Updated Fri, 15 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में बस स्टैंड के बाहर तैनात पुलिस फोर्स और मौजूद लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड के बाहर शुक्रवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब राखी सावंत के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन कर रहे वाल्मीकि समाज के लोगों और बस स्टैंड के सिक्योरिटी गार्डों के बीच झगड़े के बाद जमकर ईंट-पत्थर चले। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दोनों सिक्योरिटी गार्ड जख्मी हो गए।
सूचना पाकर तुरंत पुलिस फोर्स और कमांडो बस स्टैंड के पास पहुंचे और हालात पर काबू पाया। बाद में भड़के वाल्मीकि भाईचारे ने थाने तक रोष प्रदर्शन किया और थाने का घेराव करके मांग कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर भगवान वाल्मीकि के खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने वाली राखी सावंत के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। साथ ही सिक्योरिटी गार्डों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।
वाल्मीकि समाज के लोग शुक्रवार को बस स्टैंड के गेट के बाहर फिल्मी कलाकार राखी सावंत का पुतला फूंक कर प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच वाल्मीकि भाईचारे और बस स्टैंड के सिक्योरिटी गार्डों के बीच तकरार हो गई। दरअसल वाल्मीकि भाईचारे के लोगों ने सिक्योरिटी गार्डों को बस स्टैंड का गेट बंद करने के लिए कहा, लेकिन गार्डों ने इससे इनकार कर दिया। इसी बीच एक सिक्योरिटी गार्ड ने वाल्मीकि समाज की महिला के साथ झगड़ा कर लिया।
विज्ञापन
इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। उधर ईंट-पत्थर चलने से बस स्टैंड में सिक्योरिटी गार्डों के बैठने वाले कैबिन के शीशे टूट गए। झगड़े में दोनों सिक्योरिटी गार्ड जख्मी हो गए, जिन्हें सरकारी राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया। सूचना पाकर पुलिस फोर्स व कमांडो मौके पर पहुंचे और मामले को शांत किया।
झगड़े के बाद वाल्मीकि समाज के लोगों ने इकट्ठे होकर बस स्टैंड से लेकर थाना लाहौरी गेट तक रोष प्रदर्शन निकाल और थाने का घेराव किया। इस मौके पर पार्षद निर्मला देवी, जतिंदर प्रिंस, लवली, राजेश घारू, नरेश कुमार मौजूद रहे। वाल्मीकि समाज के नेताओं ने थाना लाहौरी गेट के इंचार्ज डीएस ग्रेवाल से बैठक की और मांग की कि राखी सावंत के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।
साथ ही वाल्मीकि समाज की महिला के साथ दुर्व्यवहार करने और समाज के साथ झगड़ा करने वाले बस स्टैंड के दोनों सिक्योरिटी गार्डों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। थाने में वाल्मीकि समाज के नेता जतिंदर प्रिंस की ओर से एक ज्ञापन तहसीलदार को दिया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही थी।