{"_id":"1ea6f5512bf588785520226638c68eb2","slug":"two-girls-in-bhakra-dives-clue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाखड़ा में कूदी दो लड़कियों का सुराग नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाखड़ा में कूदी दो लड़कियों का सुराग नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 19 May 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्नौरी में भाखड़ा नहर में कूदी दोनों लड़कियों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। इन दोनों लड़कियों ने सोमवार को अपनी मां व एक अन्य बहन के साथ नहर में छलांग लगा दी थी।
पिछले कुछ दिन से लापता इनकी चौथी बहन के मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने से सभी निराश थे। हालांकि घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी नौजवान के खिलाफ केस दर्ज करके उसे राउंडअप कर लिया है। उधर भाखड़ा से बचाकर निकाली गईं मां व उसकी बेटी की हालत ठीक बताई जा रही है।
पातड़ां की कृष्णा बस्ती में रहने वाले राजवीर सिंह की युवा लड़की कुछ दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई थी। उसे पड़ोस में रहने वाले एक लड़के पर वरगला कर ले जाने का शक था।
विज्ञापन
मामला सिटी पुलिस में पहुंचा, लेकिन पुलिस के नेकार्रवाई न करने से दुखी मां शकुंतला देवी (45), ने अपनी तीन लड़कियों आशु रानी (18), प्रियंका (15), और रजनी (17) के साथ खन्नौरी में भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी । डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ग्रीन फोर्स एस वालंटियराें की टीम ने नहर में डूब रहे परिवार को बचाने की कोशिश की, परंतु मां शकुंतला देवी और लड़की आशु रानी को बचाने में कामयाब हो सके और प्रियंका और रजनी पानी के तेज बहाव में बह गईं।
पातड़ां सिटी थाना इंचार्ज डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि पिता के बयान पर आरोपी युवक खिलाफ केस दर्ज करके उसे राउंडअप कर लिया है। भाखड़ा के तेज बहाव में बही लड़कियों की गोताखोरों की ओर से तलाश की जा रही है। अभी सफलता नहीं मिली है।
फोटो नंबर---19पीटीएल05
कैप्शन--अस्पताल में उपचाराधीन मां और बेटी