फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Those who throw the suitcase clue of corpse

लाश वाला सूटकेस फेंकने वालों का सुराग नहीं

Tue, 19 May 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 19 May 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
विकास कालोनी में लाश वाला सूटकेस फेंक कर फरार होने वाले मोटरसाइकिल सवार पुरुष व महिला तक पहुंचने में पुलिस जुट गई है। इसके लिए पुलिस पेट्रोल पंपों, एटीएम और  दुकानों व अन्य व्यापारिक संस्थानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी लाहौरी गेट थाना के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि विकास कालोनी में रविवार सुबह सूटकेस में 30 साल के युवक की लाश मिली थी, उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


कालोनी के चौकीदार के बताए मुताबिक सूटकेस को पार्क के नजदीक मोटरसाइकिल सवार एक पुरुष व एक महिला फेंक कर गए थे। दोनो ने सूटकेस को बीच में रखा था। दोनों ने अपने मुंह को रुमाल से ढक रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अब इन मोटरसाइकिल सवारों तक पहुंच कर मामले को हल करने की कोशिश में जुट गई है। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि विकास कालोनी के पास पड़ते इलाकों में विभिन्न पेट्रोल पंपों, एटीएम और दुकानों व अन्य व्यापारिक संस्थानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed