फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   student teasing, old man, crime, patiala

बहाने से छात्रा को साथ ले जाकर अश्लील हरकतें

Thu, 21 Apr 2016 06:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Thu, 21 Apr 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
student teasing, old man, crime, patiala
छेड़छाड़
 थाना सदर नाभा के अधीन पड़ते गांव में एक स्कूली छात्रा को अपने साथ बहाने से ले जाकर एक अधेड़ की ओर से उसके साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


बाद में जब छात्रा ने इस बारे में परिवार वालों को बताने की बात कही, तो आरोपी ने पीड़िता व उसकी बहन को जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी थाना सदर नाभा के एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि 12 साल की छात्रा पढ़कर स्कूल से वापस आ रही थी। रास्ते में उसके साइकिल की चेन टूट गई। वहीं पास से पड़ोस में रहने वाला हरपाल सिंह (45) अपने मोटरसाइकिल से जा रहा था। उसने छात्रा को घर छोड़ने की बात कहकर अपने मोटरसाइकिल पर बिठा लिया। आगे जाकर हरपाल सिंह ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब छात्रा ने यह कहा कि वह अपने साथ हुए गलत काम के बारे में परिवार वालों को बता देगी, तो आरोपी ने छात्रा व उसकी बहन को जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने आरोपी हरपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed