फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Srbt Khalsa. Two Jathedar, police, arrested, Shiromani Akali Dal (Amritsar), Fatehgarh Sahib

सरबत खालसा के दो जत्थेदार, पुलिस ने किए गिरफ्तार

Wed, 28 Dec 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Wed, 28 Dec 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
Srbt Khalsa. Two Jathedar, police, arrested, Shiromani Akali Dal (Amritsar),  Fatehgarh Sahib
arrested - फोटो : डेमो फोटो
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) सुप्रीमो सिमरनजीत सिंह मान ने सरबत खालसा द्वारा चुने गए जत्थेदारों भाई बलजीत सिंह दादूवाल (जत्थेदार तख्त श्री दमदमा साहिब) और भाई अमरीक सिंह अजनाला को (जत्थेदार तख़्त श्री केसगढ़ साहिब) समेत पंजाब भर से सरबत खालसा और अकाली दल मान से जुड़े सिख नेताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर कड़ा नोटिस लिया है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने बीती रात भाई बलजीत सिंह दादूवाल और भाई अमरीक सिंह अजनाला को फतेहगढ़ साहिब में एक कीर्तन दीवान की समाप्ति के बाद गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें दादूवाल को ज्योति स्वरूप गुरुद्वारा के पास से और अजनाला को गांव तलानियां से गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों को शहीदी जोड़ मेल के नगर कीर्तन की समाप्त होने के बाद छोड़ दिया है।  
विज्ञापन


पंथक फ्रंट के बैनर तले गत 26 दिसंबर को सिमरनजीत सिंह मान ने शहीदी कांफ्रेंस बुलाई। जिसमें सरबत खालसा से जुड़ी सभी धार्मिक जत्थेबंदियों ने फैसला किया कि इस बार गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब से निकलने वाले नगर कीर्तन की समाप्ती पर ज्योति स्वरूप गुरुद्वारा साहिब से अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह की बजाय सरबत खालसा द्वारा नियुक्त किए गए कार्यकारी जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल और अमरीक सिंह अजनाला सिख कौम के नाम संदेश देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरकत में आई सरकार और एसजीपीसी ने अकाल तख्त के मौजूदा जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह की बजाय श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने सिख कौम के नाम संदेश जारी करवाना ठीक समझा। जिक्र योग्य है कि पिछले साल श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी होने से नाराज सिख जत्थेबंदियों ने फतेहगढ़ साहिब में नगर कीर्तन की समाप्त होने के बाद पूर्व एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ के बोलने पर हूटिंग शुरु कर दी थी और ज्ञानी गुरबचन सिंह सिख कौम के नाम संदेश नहीं दे सके थे। इसे लेकर सरबत खालसा के कुछ नेताओं ने बताया कि अगर जत्थेदार गुरबचन सिंह इस बार सिख कौम के नाम संदेश देेते तो उनका विरोध होना था।


इन लोगों को किया नजरबंद
मान ने जानकारी दी कि होशियारपुर से पार्टी के जिलाध्यक्ष अवतार सिंह खख, पट्टी से सिकंदर सिंह वराना, अमृतसर से अमरीक सिंह नंगल, गुरवतन सिंह मुकेरियां, गुरबिन्दर सिंह जोली गुरदासपुर, सतनाम सिंह पठानकोट, हरबंस सिंह पैली नवांशहर, मनजीत सिंह मल्ला मोगा, हरपाल सिंह कुस्सा मोगा, हरभजन सिंह कश्मीरी पटियाला, मनजीत सिंह रेरू जालंधर, रजिन्दर सिंह फौजी कपूरथला, सूबेदार मेजर सिंह जालंधर, जगजीत सिंह राजपुरा, रजिन्दर सिंह जवाहर के मानसा, बलविंदर सिंह मंडेर मानसा, परमिंदर सिंह बाल्यांवाली बठिंडा आदि नेताओं को गिरफ़्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed