{"_id":"5728753d4f1c1b55305cced5","slug":"snacing-gang-gangster-robber-delhi-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में स्नैचिंग गैंग का सरगना था पटियाला में मरने वाला लुटेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में स्नैचिंग गैंग का सरगना था पटियाला में मरने वाला लुटेरा
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 03 May 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किला चौक के पास ओम ज्वेलर पर शनिवार देर शाम लूट के इरादे से पहुंचे जिस लुटेरे की दुकान के मालिक की गोली लगने से मौत हो गई थी, वह दिल्ली में स्नैचिंग गैंग का सरगना था। दिल्ली में यह गैंग छोटी-मोटी स्नैचिंग की वारदातें करता रहा है। मरने वाले लुटेरे की पहचान इस्लाम पुत्र शकील अहमद के तौर पर हो गई है। सोमवार को उसकी डेडबॉडी लेने दिल्ली के सलीम नगर इलाके से उसके परिवार वाले पहुंचे। बाकी दो साथियों की पुलिस की ओर से तलाश की जा रही है। इन साथियों की अभी पहचान भी नहीं हो सकी है।
मामले के जांच अधिकारी थाना कोतवाली के इंचार्ज जसविंदर सिंह टिवाणा ने बताया कि शनिवार देर शाम किला चौक के पास ओम ज्वेलर पर लूट के इरादे से पहुंचे जिस लुटेरे की दुकान के मालिक की गोली लगने से मौत हो गई थी उसकी पहचान इस्लाम निवासी दिल्ली के तौर पर हुई है। लुटेरे की जेब से पुलिस को मिले मोबाइल से उसकी पहचान हो सकी है।
पुलिस की ओर से सूचना देने के बाद लुटेरे के परिवार वाले डेडबॉडी लेने के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। जहां उन्होंने बाडी क्लेम की। पुलिस के मुताबिक मरने वाले इस्लाम ही दिल्ली में स्नैचिंग गैंग का सरगना था, जो वहां छोटी-मोटी स्नैचिंग की वारदातें करता था, इसलिए पुलिस के रिकार्ड में अभी तक यह गैंग नहीं आ पाया था। परिवार वालों के मुताबिक उन्हें अपने बेटे की ओर से स्नैचिंग की वारदातें करने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही वह उसके किन्हीं दोस्तों को जानते हैं। फिलहाल पुलिस बाकी दो साथियों की पहचान में जुटी है।