फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sirhind CIA staff police, the gang robbed vehicle, 4 members arrested, Fatehgarh Sahib

वाहन लूटने वाले गिरोह के 4 सदस्य काबू

Wed, 22 Feb 2017 03:07 PM IST
फतेहगढ़ साहिब
फतेहगढ़ साहिब Updated Wed, 22 Feb 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
Sirhind CIA staff police, the gang robbed vehicle, 4 members arrested,  Fatehgarh Sahib
तेहगढ़ साहिब में पकड़े गए वाहन लूट गिरोह से सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
सीआईए स्टाफ सरहिंद पुलिस ने भारी वाहन लूटने और चोरी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे का एक टिप्पर और एक ट्रक भी बरामद किया है।
विज्ञापन

 
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ सरहिंद के सहायक थानेदार गुरमीत कुमार को सूचना मिली थी मनजीत सिंह उर्फ काका (28) कुलदीप सिंह कीपा, हरजीत सिंह उर्फ जीता उर्फ सरदूल सिंह निवासी वाटर सप्लाई वाली गली जंडियाला गुरु अमृतसर, रणजोध सिंह उर्फ राणा (27) निवासी गांव भुल्लर जिला तरनतारन, जसपाल सिंह उर्फ गोपी (29) निवासी गांव गुन्नोवाल थाना जंडियाला गुरु अमृतसर और रिंकू उर्फ बुल्ला (35) निवासी गांव गहरी मंडी थाना जंडियाला अमृतसर और इनके साथी वाहन लूटने और चोरी करने की वारदातों को अंजाम देते हैं और  वाहनों को दूसरे राज्यों में बेच देते हैं। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि उक्त कथित दोषियों ने फतेहगढ़ साहिब और साथ लगते कई और जिलों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। इस पर उक्त आरोपियों के विरुद्ध 15 फरवरी को थाना सरहिंद में धारा 379, 380, 382 और 34 के अधीन मामला दर्ज किया गया था। इनमें से मनजीत सिंह काका, रणजोध सिंह राणा, जसपाल सिंह गोपी और रिंकू उर्फ बुल्ला को सीआईए सरहिंद की पुलिस पार्टी ने गिरफ्तार किया है। काबू किए सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक पूछताछ से पता चला है कि यह लोग ट्रक, टिप्पर चालक को अकेला देख उससे रास्ता पूछने के बहाने वाहन लूटकर उसे रास्ते में किसी सूनसान जगह पर बांध देते थे और ट्रक पर नकली नंबर लगाकर उससे ही वारदातों को अंजाम देते थे। बाद में टिप्पर का चेसिस व इंजन नंबर बदल कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यूपी में बेचते थे। पकड़े गए सभी आरोपी ड्राइवरी जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed