फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rajindera Hospital Patiala, female patient, looting, crime, cases, Patiala

राजिंदरा अस्पताल में महिला मरीजों को बेहोश करके लूटा

Fri, 15 Jul 2016 10:17 PM IST
Updated Fri, 15 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
 Rajindera Hospital Patiala, female patient, looting, crime, cases, Patiala
लूट - फोटो : डेमो फोटो
मालवा क्षेत्र के जाने-माने अस्पतालों में शुमार सरकारी राजिंदरा अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाली महिलाओं के साथ लूट की वारदातें बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच दो और वारदातें अस्पताल परिसर में हो गईं। पहले केस में एक महिला व उसकी समधिन को नशीली चीज पिलाकर उनकी सोने की बालियां उतार ली गईं। दूसरे केस में पति-पत्नी को लूट लिया गया। पुलिस ने इन दोनों मामलों में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बंत कौर निवासी गांव पुनिया जटां थाना सन्नौर ने सिविल लाइन थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि वह और उसकी समधिन दोनोें सरकारी राजिंदरा अस्पताल में जांच के लिए गई थीं। वहां दो अज्ञात महिलाओं और दो अज्ञात लड़कों ने उन्हें धोखे से नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया। फिर उसके आठ ग्राम वजन की सोने की बालियां, 10 हजार रुपये जबकि उसकी समधिन की पांच ग्राम वजन की सोने की बालियां लूट लीं। 
विज्ञापन


दूसरे केस में लाभ सिंह निवासी गांव जलवेड़ा थाना जुल्कां ने सिविल लाइन थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि वह व उसकी पत्नी इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल गए थे। वहां एक अज्ञात महिला और दो अज्ञात लड़कों ने उन्हें कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज मिलाकर धोखे से पिला दी और फिर उसकी पत्नी की सोने की बालियां वजन पांच ग्राम और उसकी जेब से 3000 रुपये निकाल लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजिंदरा अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. बीएस बराड़ ने कहा कि अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी लगातार इन गिरोहों पर नजर रखी है। सिविल कपड़ों में पुलिस कर्मचारी अस्पताल में जगह-जगह तैनात हैं। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed