{"_id":"576cf8884f1c1ba321b48216","slug":"prtc-promotion-scam-two-arrested-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरटीसी के तरक्की घोटाले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीआरटीसी के तरक्की घोटाले में दो गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 24 Jun 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : डेमो फोटो
पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) में सामने आए बड़े तरक्की घोटाले में पटियाला पुलिस ने कारपोरेशन के दो मुलाजिमों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि इन दोनों ने कंडक्टरों से तरक्की कराने के लिए पैसे लिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
पीआरटीसी के जनरल मैनेजर (प्रबंधकीय) आरएस औलख ने बताया कि पुलिस ने परमजीत सिंह और हरपाल सिंह नाम के दो मुलाजिमों को गिरफ्तार किया है। तरसेम सिंह नाम के कंडक्टर ने शिकायत की है कि हरपाल सिंह ने उसे कहा कि वह उसकी बतौर सब इंस्पेक्टर तरक्की करा देगा लेकिन पैसे लेकर भी हरपाल सिंह ने उसकी प्रमोशन नहीं कराई। हरपाल सिंह से जब पूछताछ हुई तो उसने परमजीत सिंह का नाम लिया कि वह पैसे उसने परमजीत सिंह को दिए थे।