{"_id":"5717490d4f1c1b0c3b8b4645","slug":"police-woman-employee-attempted-robbery-bike-riders-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस महिला मुलाजिम की आंखों में मिट्टी डाल लूट की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस महिला मुलाजिम की आंखों में मिट्टी डाल लूट की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 20 Apr 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम पर पैसे निकलवाने गई पुलिस महकमे की ही एक महिला मुलाजिम की आंखों में मिट्टी डालकर एक व्यक्ति ने लूट करने की कोशिश की। जब वह नाकाम रहा तो छुरा दिखाकर मोटरसाइकिल पर भाग निकला। हालांकि पुलिस ने आरोपी को कुछ घंटों के बाद ही धर लिया। आरोपी के खिलाफ त्रिपड़ी थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी त्रिपड़ी थाने के एएसआई जगीर सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग में क्लर्क कार्यरत रमा निवासी रणजीत नगर भादसों रोड पटियाला बाद दोपहर करीब 2 बजे घर से कुछ दूरी पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने गई थी। जैसे ही उसने एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले तो पास खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने रमा की आंखों में मिट्टी डाल दी और पैसे छीनने की कोशिश की। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए, जिस पर आरोपी तुरंत पैसों को छोड़ भागने लगा।
रमा भी आरोपी को पकड़ने के लिए पीछे दौड़ी। आरोपी ने रमा को छुरा निकाल कर डराया और रमा के पीछे हटने पर वह एटीएम के पास ही खड़ा किए मोटरसाइकिल पर बैठ कर फरार हो गया। रमा ने उसके मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया था। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को धर लिया। उसकी पहचान तलविंदर सिंह निवासी आदर्श कालोनी के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक तलविंदर कोई काम नहीं करता है। इस कारण उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। तलविंदर का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है।