फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Plastic Factory Fire

प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, तीन घंटे बाद बुझी

Wed, 20 May 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा Updated Wed, 20 May 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
नलास रोड पर रिहायसी इलाके में चल रही प्लास्टिक फैक्टरी में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए  राजपुरा, पटियाला, मोहाली, गोबिंदगढ़, खन्ना व डेराबस्सी की फायर ब्रिगेड गाड़ियां बुलाई गईं।
विज्ञापन


तीन घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।

राजपुरा निवासी विपिन मिगनाली की नलास रोड पर यूनिवर्सल प्लास्टिक फैक्टरी है। बुधवार की सुबह करीब साढे़ दस बजे फैक्टरी में मुलाजिम काम कर रहे थे। इसी बीच फैक्टरी में आग लग गई।
विज्ञापन


आग लगी देखकर मुलाजिम फैक्टरी से बाहर आ गए। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। घटना की सूचना पाकर राजपुरा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग का भयावह रूप देखकर पटियाला, मोहाली, गोबिंदगढ़, खन्ना व डेराबस्सी से भी फायर ब्रिगेड गाड़ियां बुला ली गईं। करीब तीन घंटे बाद फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।

फैक्टरी मालिक विपन मिगलानी ने बताया कि आग लगने का कारण हमें मालूम नहीं उन्होंने बताया कि आग में हुए नुकसान की बात सामान देखने के बाद पता चलेगी। उन्होंने लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही है।

एसडीएम राजपुरा जेके जैन नियमों के खिलाफ रिहायशी एरिया के पास फैक्टरी चल रही थी। इससे बड़ा हादसा होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। एसडीएम ने बताया फैक्टरी के नजदीक खेतों में नाड़ को भी आग लगी थी। जांच की जाएगी कि नाड़ के जलने के कारण तो फैक्टरी में आग लगी है।


रिहायशी इलाके में फैक्टरी लगाने की एनओसी भी नहीं ली गई है। साथ ही फैक्टरी में आग बुझाने के अपकरण भी नहीं थे। फैक्टरी मालिका के खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed