फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Plans to kill sarpanch, five arrested, weapons, Sangrur

सरपंच की हत्या करने से पहले पांच गिरफ्तार

Wed, 25 May 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Wed, 25 May 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
Plans to kill sarpanch, five arrested, weapons, Sangrur
अपराध - फोटो : डेमो फोटो
पुरानी रंजिश के चलते हथियारों से लैस होकर मानसा जिले के गांव उलोके के सरपंच को मारने जा रहे पांच नौजवानों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने इनसे हथियार और एक गाड़ी बरामद की है। एसएसपी प्रितपाल सिंह थिंद ने बताया कि नानकियाणा चौक में नाकाबंदी किए सहायक थानेदार जुगराज सिंह को गुप्त सूचना मिली कि शहर के पटियाला बाईपास के समीप गंदे नाले पर बंद पड़ी फैक्टरी की दीवार के पीछे पांच नौजवान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इनके पास बड़ी मात्रा में हथियार और एक एक्स यूवी गाड़ी है।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना पाते ही तुरंत उक्त जगह पर रेड करके सुखचैन सिंह निवासी उलोके जिला मानसा, मनविंदर सिंह निवासी जटाना कलां (मानसा), रणजीत सिंह निवासी फैजगढ़ जिला पटियाला, सुखदेव सिंह निवासी दिड़बा और गुरदास सिंह निवासी कौर वाला को काबू करके उनसे एक नौ एमएम का पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक पिस्टल 315 बोर, एक राइफल 12 बोर, आठ कारतूस और एक तेजधार दाह बरामद किया। पुलिस ने इनसे एक गाड़ी भी बरामद की है। एसएसपी थिंद ने बताया कि पुलिस पूछताछ दौरान गिरोह के सरगना सुखचैन सिंह ने स्वीकार किया कि वह हथियारों से लैस होकर गांव उलोके के सरपंच जग्गा सिंह को मारने जा रहे थे क्योंकि उससे उसके साथ निजी दुश्मनी है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed