{"_id":"5734af5b4f1c1bac0d91989a","slug":"patwari-arrest-bribe-crime-ghanour-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"घन्नौर का पटवारी 4000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घन्नौर का पटवारी 4000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
Updated Thu, 12 May 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
rupees
विजिलेंस ब्यूरो ने वीरवार को घन्नौर के पटवारी को 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पटवारी ने यह रिश्वत जमीन का इंतकाल कराने के एवज में मांगी थी। आरोपी पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ने केस दर्ज कर लिया है। विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक माल हलका घन्नौर के पटवारी लखविंदर सिंह के पास लाछड़ू और रूड़की का एडिशनल चार्ज था। उसके पास शिकायतकर्ता गुरदेव सिंह निवासी वार्ड नंबर 9 घन्नौर जमीन का इंतकाल कराने के लिए आया। दरअसल गुरदेव सिंह के पिता के पास 13 बीघा 14 बिस्वा खेतीबाड़ी योग्य जमीन थी।
इस जमीन को उन्होंने अपने पांच लड़कों के नाम बराबर हिस्सों में बांट दिया था। बाकी बचती तीन बीघा 14 बिस्वा जमीन अपनी लड़की हरजिंदर कौर के नाम वसीयत करवा दी थी। कुछ समय पहले गुरदेव सिंह की बहन ने कहा कि जो जमीन उसके पास है, वह सारे भाई आपस में बांट लें। इस तीन बीघा 14 विस्वा जमीन का इंतकाल कराने के एवज में पटवारी ने 4000 रुपये रिश्वत की मांग की। यह रिश्वत लेते हुए पटवारी को आज विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।