फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   murder, punjab crime, punjab news, patiala

पुरानी रंजिश के चलते किसान की पीटकर हत्या

Fri, 25 Nov 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Fri, 25 Nov 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
murder, punjab crime, punjab news, patiala
murder
सदर समाना थाने के अधीन पड़ते गांव ढैठल में पुरानी रंजिश के चलते एक किसान की उसके ही चचेरे भाई और उसके दो बेटों ने पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

जांच अधिकारी सदर समाना थाने के इंचार्ज हरविंदर सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह (45) अपने खेतों में गया था। वहां खेतों के किनारे लगे नीम के पेड़ों की टहनियों को काटने को लेकर सतनाम सिंह का अपने चचेरे भाई बलविंदर सिंह, उसके दो बेटों शगुनप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह और गांव के ही दो भाइयों परगट सिंह व भुपिंदर सिंह के साथ झगड़ा हो गया। इससे गुस्साए बलविंदर सिंह और उसके बेटों और गांव के दो अन्य नौजवानों ने सतनाम सिंह के साथ काफी बुरी तरह से मारपीट की। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे तुरंत पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक सतनाम सिंह व उसके चचेरे भाई के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। जमीन के विवाद को लेकर दोनों पार्टियों के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े का क्रास केस दर्ज हो चुका है। इसके अलावा सतनाम सिंह ने आरोपी बलविंदर सिंह के खिलाफ अपने खेतों से सरसों की चोरी का केस भी दर्ज कराया था।  
विज्ञापन


पुलिस ने मरने वाले सतनाम सिंह के भाई सुच्चा सिंह के बयान पर आरोपियों बलविंदर सिंह, उसके बेटों और गांव के दोनों नौजवान भाइयों के खिलाफ हत्या व लड़ाई झगड़े का केस दर्ज कर लिया है। अभी सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस की ओर से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed