फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Minor girl sold by her mother and grandmother for Rs 3 lakh both arrested in Patiala see video

मर गई मां की ममता: मां और नानी ने तीन लाख में कर दिया नाबालिग का सौदा, फिर गिने 500-500 के नोट, दादी बनी मसीहा

Thu, 12 Jun 2025 07:19 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Jun 2025 07:19 PM IST
सार

मां और नानी ने तीन लाख रुपये में नाबालिग बेटी को बेच दिया। दोनों महिलाओं ने बच्ची को राजस्थान में बेचा था, लेकिन बच्ची की दादी को जब इस बात का पता चला तो वह सीधा पुलिस के पास पहुंची। घटना पंजाब के पटियाला की है। 

विज्ञापन
Minor girl sold by her mother and grandmother for Rs 3 lakh both arrested in Patiala see video
आरोपी मां और नानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलयुगी मां ने अपनी नाबालिग बेटी का सौदा कर दिया। मां के साथ नाबालिग की नानी ने भी शामिल थी। दोनों मां-बेटी ने पैसों के लालच में ऐसी घिनौनी हरकत की। यह हैरान कर देने वाली घटना पंजाब के पटियाला में हुई है। घटना ऐसी है कि इससे मां की ममता ही शर्मसार हुई है। 

विज्ञापन

 
पटियाला के ब्लॉक नाभा के गांव छन्ना नत्थूवाला में मां और नानी ने पैसों के लालच में 15 साल की नाबालिग बच्ची को 3 लाख रुपये में राजस्थान में बेच दिया। इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी मां 500-500 रुपये के नोट गिन रही है। आरोपियों की ओर से बच्ची को बेचने के बाद उसकी राजस्थान के एक व्यक्ति से शादी भी करवा दी गई। जिसके फोटो सामने आए हैं। 
विज्ञापन




पुलिस ने नाबालिग को राजस्थान से किया रेस्क्यू
अब थाना भादसों पुलिस बच्ची की दादी की शिकायत पर मामले में आरोपी मां, नानी समेत छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। नाभा की डीएसपी मनदीप कौर ने बताया कि नाबालिग लड़की को राजस्थान से रेस्क्यू कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर बच्ची की मां किरनजीत कौर और उसकी नानी गुरमीत कौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बाकी आरोपियों में जसविंदर कौर उर्फ जश्न, कुलविंदर सिंह, अजैब सिंह सभी निवासी छन्ना नत्थूवाला व एक अज्ञात शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के माता-पिता का हो गया था तलाक
पीड़ित 15 साल की बच्ची की दादी चरनजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे बेटे बलजीत सिंह की शादी करीब 16 साल पहले आरोपी किरनजीत कौर के साथ हुई थी। इस शादी से दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें से 15 साल की पीड़िता भी है। आपसी क्लेश के चलते दोनों पति-पत्नी का साल 2022 में पंचायती तलाक हो गया था। बच्चों को ससुराल में छोड़कर किरनजीत कौर चली गई थी। अगस्त 2024 में वह वापस अपने ससुराल आ गई और झूठे केस दर्ज कराने की धमकियां देकर वहीं रहने लगी थी। इसके बाद किरनजीत कौर ने अपनी मां गुरमीत कौर व अन्य आरोपियों के साथ साजिश रच कर 15 साल की बच्ची को 3 लाख रुपये में राजस्थान बेच दिया। 


दलालों से पैसे मिलने के बाद गिने 500-500 के नोट
आरोपियों ने मिलकर बच्ची का सौदा खन्ना के एक गांव में तय किया और इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मां दलालों से 500-500 रुपये के नोट लेने के बाद गिन रही है। पुलिस के मुताबिक जब बच्ची की दादी को इसके बारे में पता चला तो उसने पुलिस के पास शिकायत की। डीएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते जांच की, तो पता चला कि बच्ची को राजस्थान में बेचा गया था और उसकी शादी भी हो चुकी है। पुलिस ने राजस्थान पहुंचकर बच्ची को छुड़ाया और अब वह अपने मामा के पास रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed