फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   husband killed nurse

नशेड़ी पति ने नर्स को मार डाला

Tue, 19 May 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 19 May 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
थाना बख्शीवाला थाने के अधीन पड़ते खालसा नगर में मंगलवार तड़के घरेलू विवाद के कारण एक नशेड़ी पति ने अपनी नर्स पत्नी का चुन्नी से गला घोंटकर कत्ल कर दिया।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी पति कमरे में ताला लगाकर खुद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना बख्शीवाला इंचार्ज भिंदर सिंह ने बताया कि थ्री व्हीलर चलाने वाले राजेश कुमार ने करीब तीन साल पहले अभिभावकों की मर्जी के खिलाफ दर्शना कालोनी नजदीक अबलोवाल की रहने वाली कल्पना (25) के साथ लव मैरिज की थी। कल्पना के माता-पिता भी शादी के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


इस पर दोनों ने कोर्ट में  शादी की थी। कल्पना एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। दोनों बाबू सिंह कालोनी के नजदीक खालसा नगर में किराये पर एक कमरा लेकर रहते थे। राजेश कुमार नशे करता था, जिसे लेकर कल्पना एतराज करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंगलवार तड़के राजेश कुमार ने चुन्नी से कल्पना का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने अपने ससुर रजिंदर चरन को फोन किया कि उसकी लड़की का उसने मर्डर कर दिया है। लाश कमरे में पड़ी है, आकर ले जाए।


बाद में राजेश कुमार कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा, तो कल्पना की लाश बेड पर पड़ी थी। पुलिस ने राजेश कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed