{"_id":"6418075251e753f5967c38b47f4ca630","slug":"government-accused-of-molesting-the-girl-on-the-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी बस में लड़की से छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी बस में लड़की से छेड़छाड़ का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 30 May 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के नजदीक ट्रैफिक लाइटों के पास शनिवार को एक लड़की ने एक व्यक्ति के सरेआम थप्पड़ मारे। आरोप लगा कि व्यक्ति ने बस में सफर दौरान लड़की के साथ छेड़खानी की है।
बताया जा रहा है कि मार खाने वाला व्यक्ति किसी सरकारी विभाग का मुलाजिम था। आरोप है कि बाद में ट्रैफिक पुलिस ने लड़की से छुड़वा कर आरोपी को भगा दिया।
मालेरकोटला-नाभा जरिये पटियाला आ रही सरकारी बस सवारियों से खचाखच भरी थी। जब यह नाभा वाली साइड से गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब के पास ट्रैफिक लाइटों पर पहुंची थी। इसी बीच बस में से उतर कर एक लड़की ने बस में उसके साथ सीट पर बैठे व्यक्ति के तीन-चार थप्पड़ जड़ दिए।
यह देखकर सभी हैरान रह गए। इसी बीच नजदीक ही तैनात ट्रैफिक पुलिस के कुछ मुलाजिम वहां पहुंच गए। जब उन्हें पता लगा कि लड़की ओर से पीटा गया व्यक्ति किसी विभाग का मुलाजिम है, तो उन्होंने मौका देखकर उसे भगा दिया।
विज्ञापन
लड़की नाभा से रोजाना बस के जरिये पटियाला के कालेज में पढ़ने के लिए आती है। इस संबंधी थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज राजेश छिब्बर ने कहा कि उनके पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है।
छिब्बर ने कहा कि जब पास खड़े ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों ने सब कुछ देख लिया था तो फिर कंट्रोल रूम फोन क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा लड़की ने भी शिकायत नहीं दी है।