फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Debt distressed farmers' suicide by jumping into the canal

कर्ज से परेशान किसान ने नहर में कूद कर की आत्महत्या

Sat, 27 Jun 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sat, 27 Jun 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा स्थित बंजर जमीन में फसल न होने से कर्ज में डूबे गांव रूपनगर के एक किसान ने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। शनिवार बाद दोपहर उसका शव राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में गंगकनाल के कालूवाला हेड के पास से बरामद हो गया। थाना सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गांव रूपनगर निवासी चेतराम (40) पुत्र रतीराम बीते 24 जून को घर से सामान लेने के लिए अबोहर आया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने सदर थाना फाजिल्का में इसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज करवा दी। सरपंच महेंद्र कुमार ने बताया कि चेतराम के पिता रतीराम के नाम करीब सात एकड़ जमीन में छह एकड़ जमीन कंटीली तारों के उस पार पाक सीमा में है। जो लगभग बंजर हो चुकी है।
विज्ञापन


चेतराम ने गांव के कुछ लोगों की जमीन ठेके पर ली थी। पिछले कुछ वर्षों से ठेके वाली जमीन में भी लगातार घाटा लग रहा था। जिससे चेतराम लगातार कर्ज में दबता गया। लोन की किस्त समय पर जमा न होने से बैंक अधिकारियों ने चेतराम के घर चक्कर लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विगत दिवस हुई बरसात के कारण चेतराम के कच्चे मकान की छत लीक हो गई और सारा पानी कमरे में आ गया। इससे घर का सामान खराब हो गया। सरपंच ने बताया कि 24 जून को चेतराम घर का सामान व छत पर बिछाने के लिए प्लास्टिक की पन्नी खरीदने अबोहर आया लेकिन पैसे न होने के कारण कुछ भी सामान नहीं खरीद सका तथा परेशान होकर नहर में छलांग लगा दी।


उसका शव आज नहर से बरामद हो गया। मृतक चेतराम का 80 वर्षीय पिता कुछ भी करने में असमर्थ हैं। चेतराम के दो बेटों में से एक मूक-बधिर है। सरपंच महेंद्र कुमार ने सरकार से मांग की है कि इस पीड़ित परिवार की यथा संभव सहायता की जाए ताकि इसके परिवार का गुजारा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed