फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Current seemingly mother, son's death

करेंट लगने से मां, बेटे की मौत

Tue, 19 May 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Tue, 19 May 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को जिले के गांव घनौरी कलां में मोटर का बटन दबाते समय आए करेंट ने एक नौजवान को चपेट में ले लिया। इसी दौरान उसके बचाव में आई उसकी मां को भी करेंट लग गया, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव घनौरी कलां निवासी 28 वर्षीय नौजवान मनप्रीत सिंह का घर गांव से बाहर खेतों में है। सुबह करीब सात बजे जब मनप्रीत खेत की मोटर का बटन दबाने लगा तो अचानक करेंट आ गया।
विज्ञापन


 मनप्रीत की आवाज सुनकर उसकी 55 वर्षीय मां इंदरजीत कौर भागी आई और अपने बेटे को करेंट से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन वह भी इसकी चपेट में आ गई। दोनों का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होेंने बिजली सप्लाई काटकर दोनों को करेंट से अलग कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मनप्रीत की तब तक मौत हो चुकी थी। उसकी मां इंदरजीत कौर को सिविल अस्पताल धूरी ले जाया गया, जहां कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर का मुखिया मुकंद सिंह गहरे सदमे में है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दूसरी तरफ घटना से गांव में ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शाम को दोनों मां और बेटे का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed