{"_id":"d006c8da11fae79f6c2be923bb8c9317","slug":"child-kidnaping-two-arrest-patiala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा मासूम छुड़ाया, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा मासूम छुड़ाया, दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 16 May 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला पुलिस ने शुतराणा से अगवा किए तीन साल के बच्चे को बरामद कर एक महिला समेत दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को बिहार में साठ हजार रुपये में बेचने का सौदा भी कर लिया था। बच्चे को सही सलामत उसके अभिभावकों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस गिरफ्त में आई महिला रिश्ते में बच्चे की बुआ लगती है।
एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि तीन साल का सन्नी 19 अप्रैल को शुतराणा में अपने घर के बाहर खेलते वक्त अचानक लापता हो गया था। बच्चे के अपहरण का केस थाना पातड़ां में दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस पार्टियों की ओर से जगह-जगह छापामारी की गई।
इसी बीच 15 मई को पुलिस को सूचना मिली कि पातड़ां में आनंद बस्ती कालोनी में एक महिला व एक नौजवान एक छोटी आयु के बच्चे के साथ संदिग्ध हालत में रह रहे हैं। इस पर शुतराणा थाना के प्रमुख एसआई नारायण सिंह ने तुरंत पुलिस पार्टी समेत उस जगह पर रेड की।
विज्ञापन
वहां शिंदर बाई पत्नी स्व. धर्मपाल निवासी शुतराणा हाल किराएदार आनंद बस्ती पातड़ां और उसका दामाद गोपी राम निवासी शुतराणा को बच्चे सन्नी समेत काबू कर लिया गया। शिंदर बाई रिश्तेदारी में अगवा बच्चे सन्नी की बुआ लगती है।
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने जानकारी दी कि बच्चे को पवन कुमार निवासी गांव बाबूपुर जिला समस्तीपुर बिहार के साथ 60 हजार रुपये में बेचने के लिए सौदा हुआ था।
पुलिस की छापामारी से घबरा कर वह लोग बच्चे को यहां से ले जाने में सफल नहीं हो सके। पुलिस ने आरोपी महिला शिंदर बाई व गोपीराम को गिरफ्तार कर लिया है। पवन कुमार की तलाश में छापामारी की जा रही है।