{"_id":"5713bee64f1c1b342810fcd2","slug":"bus-conductor-passengers-without-tickets-fraud-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टिकट 41 सवारियां ले जा रहा कंडक्टर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना टिकट 41 सवारियां ले जा रहा कंडक्टर काबू
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
फ्रॉड
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआरटीसी ने बसों से होने वाली अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए चेकिंग मुहिम तेज कर दी है। इसके तहत रविवार को चेकिंग के दौरान एक कंडक्टर टिकट चोरी के आरोप में धरा गया। आरोपी कंडक्टर बस में सवार 41 सवारियों को बिना टिकट ले जा रहा था। आरोपी कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे टर्मिनेट किया जाएगा।
पीआरटीसी के एमडी रविंदर सिंह ने बताया कि पीआरटीसी की बसों में टिकट चोरी के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए कारपोरेशन ने चेकिंग मुहिम तेज कर दी है। इसके तहत पीआरटीसी के चीफ इंस्पेक्टर ने रविवार को पटियाला से यमुनानगर जा रही बस की उस समय अचानक चेकिंग की जब बस यमुनानगर से कुछ दूरी पर ही थी। चेकिंग के दौरान बस में सवार कुल 44 सवारियों में से 41 के पास टिकट नहीं मिली। इन 41 सवारियों से पीआरटीसी के कंडक्टर ने टिकट के पैसे ले रखे थे। कंडक्टर ने कुल 1760 रुपये का फ्रॉड किया है। इसके आरोप में उसे तुरंत ही रूट से उतार दिया गया है। उसे सुनवाई का मौका दिया जाएगा। इसके बाद टर्मिनेट किया जाएगा। एमडी ने साफ किया कि पीआरटीसी बसों में टिकट चोरी किसी भी तरह सहन नहीं की जाएगी। चेकिंग मुहिम तेज की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।