फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Aunt's murder, greed ground, nephew, Case, Patiala

जमीन के लालच में किया था बुआ का कत्ल

Wed, 04 May 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 04 May 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
 Aunt's murder, greed ground, nephew, Case, Patiala
क्राइम - फोटो : डेमो फोटो
भादसों थाने के अधीन पड़ते गांव भड़ी भनैचां की रहने वाली 60 साल की एक महिला की हत्या हुई थी और उसका कत्ल उसी के भतीजे ने जमीन के लालच में अपने साथी के साथ मिलकर किया था। पुलिस ने जांच के बाद यह खुलासा किया है और इस कत्ल के महीने भर बाद आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


भादसों थाना पुलिस के पास मरने वाली महिला अमरजीत कौर की ननद के लड़के सिकंदर सिंह निवासी खन्ना जिला लुधियाना ने शिकायत की थी कि उसे शक है कि 14 मार्च 2016 को उसकी मामी की मौत नहीं बल्कि हत्या हुई है। उसने मरने वाली महिला के भतीजे व उसके साथी पर शक जताया था। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर जब जांच की, तो सच्चाई सामने आई कि भतीजे मनदीप सिंह व उसके साथी राजविंदर सिंह निवासी चौधरी माजरा थाना सदर नाभा ने जमीन के लालच में अमरजीत कौर की पहले गला घोंट कर हत्या कर दी। बाद में इसे प्राकृतिक मौत बताकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया ताकि मामले को छिपाया जा सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बयान दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed