फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Assistant Jail Superintendent injured

हवालातियों ने सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट को घायल किया

Sat, 30 May 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Sat, 30 May 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल में विरोधी पार्टी के साथ झगड़ा करने जा रहे तीन हवालातियों ने रोकने पर जेल अधिकारियों पर हमला बोल दिया। इस दौरान हवालातियों ने ईंट मारकर एक सहायक सुपरिंटेंडेंट को जख्मी कर दिया। थाना सिटी में तीनों हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब सवा सात बजे जब जेल में बंदी की जा रही थी तो इस दौरान जेल के वार्ड नंबर छह से बाहर निकले हवालाती हरदीप सिंह, कर्मजीत शर्मा और निर्मल सिंह गालियां निकालने लगे और अपनी विरोधी पार्टी के साथ झगड़ा करने की नीयत से आगे बढ़े।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरदीप सिंह, राजिंदर सिंह, जगमेल सिंह और बलजीत सिंह (तीनों सहायक सुपरिटेडेंट) ने हवालातियों को रोकने की कोशिस की तो उन्होंने जेल अधिकारियों से धक्का मुक्की शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एक हवालाती ने सहायक सुपरिंटेंडेंट बलजीत सिंह को ईंट मार दी, जो उनकी टांग पर लगी, जिससे वह जख्मी हो गए। मौके पर अन्य पुलिस मुलाजिमों ने पहुंचकर इन हवालातियों को काबू कर लिया।

जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट के बयानों पर थाना सिटी में उक्त तीनों हवालातियों हरदीप सिंह, कर्मजीत शर्मा और निर्मल सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

उधर, जेल सुपरिटेंडेंट जेके शर्मा ने बताया कि जेल अधिकारियों ने अपनी डयूटी निभाई है और किसी भी हवालाती के साथ मारपीट नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उक्त हवालातियों पर काबू न पाया जाता तो वह विरोधी पार्टी के साथ मरने मारने पर उतारू थे।


शुक्रवार को जिला जेल में हवालातियों की तरफ से जेल अधिकारियों के साथ की गई मारपीट के मामले को लेकर सीजेएम सोनिया शनिवार सुबह जेल पहुंचीं, उन्होंने जेल के स्टाफ से बातचीत करने के अलावा हवालातियों से भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed