{"_id":"5b195f884f1c1bb0318b595c","slug":"51528389512-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के 200 से ज्यादा एलईडी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों के 200 से ज्यादा एलईडी चोरी
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलजी कंपनी के गोदाम से 200 एलईडी और नकदी चोरी
दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
28 मई को भी गोदाम से चोरी हुए थे 75 एलईडी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। सरहिंद रोड स्थित एलजी कंपनी के गोदाम की दीवार में सेंध लगाकर बुधवार रात देर चोर 200 से ज्यादा एलईडी और एक लाख की नकदी चुराकर ले गए। बाहर चौकीदार तैनात था लेकिन उसे वारदात की भनक तक नहीं लगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मौके से फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट भी लिए हैं। खास बात है कि एलजी कंपनी के इस गोदाम में एक हफ्ते में दूसरी बार चोरी हुई है।
गोदाम के मालिक एलजी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर सतीश कुमार ने बताया कि 28 मई की रात को भी गोदाम का शटर तोड़कर चोर 75 एलईडी चुराकर ले गए थे। चोर एलईडी को ट्रक में ले गए थे। इसकी तस्वीरें गोदाम के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। अभी पुलिस इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास ही कर रही थी कि बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे इस गोदाम में एक बार फिर से चोरी हो गई।
डिस्ट्रीब्यूटर सतीश कुमार ने बताया कि चोर गोदाम की पिछली दीवार में सेंध लगाकर 200 से ज्यादा एलईडी चुरा ले गए हैं। उसकी कीमत लाखों रुपये में है। साथ ही चोर गोदाम में रखा एक लाख का कैश भी चोरी किया गया है। यह कैश बुधवार को कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए निकलवाया गया था। सतीश ने बताया कि पहली चोरी के बाद उन्होंने गोदाम की सुरक्षा के लिए चौकीदार रख लिया था। बुधवार देर रात हुई चोरी के बारे में उसे पता भी नहीं लगा। डिस्ट्रीब्यूटर ने कहा कि गोदाम में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए वायरिंग हो रखी है। कैमरे लगाने बाकी थे लेकिन इससे पहले ही वारदात हो गई। उधर मामले के जांच अधिकारी थाना त्रिपड़ी के एएसआई सुखचैन सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है।