{"_id":"5a4d0fd84f1c1b1f168b6b04","slug":"41514999768-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी रिहायश सामने गोली चलने का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी रिहायश सामने गोली चलने का मामला
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वीजा काउंसलिंग सेंटर के छह लोगों समेत 15 पर केस
एसएसपी की रिहायश के सामने लीला भवन में गोली चलने का मामला
पैसों के लेनदेन को लेकर नवांशहर के किसान और बेटे के साथ मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने एसएसपी की रिहायश के सामने लीला भवन में गोली चलने के मामले में कार्रवाई करते हुए वीजा काउंसलिंग सेंटर के छह लोगों समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
थाना सिविल लाइन के इंचार्ज सिमरजीत सिंह ने बताया कि गांव उतापड़, नवांशहर के किसान सुरिंदर सिंह ने पटियाला के लीला भवन स्थित वीजा काउंसलिंग सेंटर वालों को पांच लाख रुपये दिए थे। पैसे लेकर भी इन लोगों ने किसान का वीजा नहीं लगवाया। पैसे वापस मांगने पर सेंटर वालों ने किसान को जो चेक दिया वह भी बाउंस हो गया। मंगलवार शाम को किसान सुरिंदर सिंह और उसका बेटा इंद्रजीत सिंह जब पैसे मांगने के लिए सेंटर पहुंचे तो सेंटर के लोगों ने इंद्रजीत सिंह के साथ लीला भवन में मारपीट की। इस दौरान हवाई फायर भी किए गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई हुए वीजा सेंटर के गुरप्रीत सिंह, हरमिंदर सिंह, गीत दीप सिंह, करनदीप सिंह, परमिंदर सिंह, मेजर सिंह के अलावा 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।