फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   हथियारों से लैस लुटेरों ने पेट्रोल पंप से लूटी नगदी

हथियारों से लैस लुटेरों ने पेट्रोल पंप से लूटी नगदी

Mon, 25 Mar 2019 10:34 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
हथियारों से लैस लुटेरों ने पेट्रोल पंप से लूटी नगदी
हथियारों से लैस लुटेरों ने पेट्रोल पंप से लूटी नगदी
विज्ञापन

पंप के कारिंदे से की मारपीट, तीन पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला से कुछ दूरी पर स्थित रखड़ा में फिलिंग स्टेशन पर रविवार देर रात को हथियारों से लैस लुटेरों ने पंप कारिंदे पर हमला करके दफ्तर में पड़ी नगदी लूट ली। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फिंगर प्रिंट माहिरों और डॉग स्कवायड की मदद से वारदात वाली जगह से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

पेट्रोल पंप के मालिक संजीव कुमार ने बताया कि रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति तेजधार हथियार के साथ आए। उन्होंने पेट्रोल पंप पर काम करते कारिंदे के साथ पहले मारपीट की। इसके बाद दफ्तर के शीशों की तोड़ फोड़ कर गल्ले में पड़ी करीब आठ हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। सेंच्युरी एनक्लेव पुलिस चौकी इंचार्ज सुरिंदर कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया कि बाइक सवार तीनों आरोपियों के पास तलवारें और अन्य हथियार थे। फिलहाल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे जल्द से जल्द लुटेरों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed