{"_id":"5b89713442c79246435d809a","slug":"191535734068-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट वाले गैंग की साइड स्टोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट वाले गैंग की साइड स्टोरी
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैंग का कोई मेंबर बीएससी स्टूडेंट है, तो कोई है ग्रेजुएशन पास
जल्द पैसा कमाने के लालच में जुर्म के रास्ते पर पड़ गए
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। सीएम सिटी में वीरवार देर रात डकाला चुंगी के पास जिस लुटेरा गैंग के पांच मेंबरों को पटियाला पीसीआर ने गिरफ्तार किया है, इस गैंग का कोई मेंबर बीएससी का स्टूडेंट है, तो कोई ग्रेजुएशन पास है। अच्छी नौकरी न मिलने के कारण और जल्द पैसा कमाने के लालच में यह पढ़े लिखे नौजवान जुर्म के रास्ते पर चले गए। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक गैंग का पकड़ा गया मेंबर लवप्रीत सिंह उर्फ लवली निवासी मतड़ थाना रोड़ी जिला सिरसा हरियाणा की उम्र 20 साल है और वह बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। जबकि बिट क्वाइन ट्रेडिंग में काम करने वाला हरिंदरपाल सिंह उर्फ जेपी निवासी बेदी एनक्लेव चुनागरा रोड नजदीक कूलर फैक्टरी पातड़ां की उम्र 25 साल है और वह ग्रेजुएशन किए हुए है। पुलिस पर फायरिंग करने वाला इंद्रजीत सिंह निवासी गांव अंचल 21 साल का है और आठवीं पास है। वह मजदूरी करता था। वहीं आरोपी परमिंदर सिंह उर्फ चीटा निवासी गांव रैसल थाना भादसों जिला पटियाला 21 साल का है और बारहवीं पास करने के बाद खेतीबाड़ी करता था। आरोपी सुखचैन सिंह (28) दसवीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़कर सब्जी बेचने का काम करता था।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ से सामने आया है कि लवप्रीत सिंह पटियाला के छोटी बारादरी में पीजी में रहता था और इनकी आपस में जान पहचान हो गई और जल्द पैसा कमाने के लालच में गैंग बना लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी इंद्रजीत सिंह के खिलाफ पहले ही थाना सदर नाभा में मारपीट, धमकियां देने, लड़ाई झगड़े का एक केस दर्ज है और आरोपी सुखचैन सिंह के खिलाफ भी थाना कोतवाली नाभा में केस दर्ज है।