फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   ससुराल से तंग महिला द्वारा पुलिस कार्यवाई से नाराज, धरना लगा किया रोष प्रदर्शन

ससुराल से तंग महिला द्वारा पुलिस कार्यवाई से नाराज, धरना लगा किया रोष प्रदर्शन

Thu, 01 Nov 2018 10:09 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
ससुराल  से  तंग महिला द्वारा पुलिस कार्यवाई से नाराज, धरना लगा किया रोष प्रदर्शन
पति ने पत्नी को घर से निकाला, तीन माह से पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
विज्ञापन

पीड़िता ने परिजनों के साथ पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। दहेज के लिये परेशान करने के बाद बेटी होने के बाद पत्नी बेटी समेत घर से निकालने से नाराज विवाहिता ने पुलिस में शिकायत की। लेकिन पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ित लड़की के परिजनों ने सुबह टाऊन के टाहली वाला चौक पर धरना देकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पीड़िता भारती ने बताया कि उसका विवाह राजपुरा टाउन निवासी विशाल से मार्च 2014 को हुआ था, विवाह के लगभग तीन महीने बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिये तंग करने लगे। उसने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं समझे, जिसके चलते उसकी स्कूल की नौकरी भी छूट गई। विवाह के बाद जब बेटी हुई तो सास व पति ने बेटी को हाथ तक नहीं लगाया और कहने लगे की हमें तो बेटी नहीं बेटा चाहिए था। पीड़िता ने बताया कि पिछली दिवाली पर लगभग एक वर्ष पहले उसे बुखार हुआ तो पति चंडीगढ़ में जाकर काम करने की बात कह कर कुछ दिनों के लिये उसे और बेटी को मायके छोड़ गया कि कुछ दिन बाद ले जाएगा। लेकिन वह लेने नहीं आया। वह उनके रिश्तेदारों को कई बार मिली पर उन्होंने उसे लाने से मना कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस में लगभग तीन महीने पहले की पर उसके बाद पुलिस ने भी राजनीतिक दबाव के चलते पति व ससुराल वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कि जिस वजह से परेशान हो कर हमें परिवार सहित धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। पीड़िता ने बताया कि हमें पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि शाम तक कार्रवाई की जाएगी। अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो हम उच्च अधिकारियों को मिलने के साथ संघर्ष और तेज करेंगे। जांच अधिकारी एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों में समझौता कराने की कोशिश की जा रही है अगर समझौता नहीं हुआ तो कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed