फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   लड़की की मौत के मामले में डाक्टर नामजद

लड़की की मौत के मामले में डाक्टर नामजद

Thu, 10 Jan 2019 10:14 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
लड़की की मौत के मामले में डाक्टर नामजद
डाक्टर की लापरवाही से ही हुई थी मनलीन की मौत, केस दर्ज
विज्ञापन

हर्निया के आपरेशन के दौरान तबीयत बिगड़ने से गई थी जान
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। त्रिपड़ी के आनंद नगर-ए की रहने वाली 19 साल की मनलीन कौर की सितंबर 2018 में मौत आपरेशन के दौरान डाक्टर की ओर से की गई लापरवाही कारण ही हुई थी। पुलिस जांच में यह खुलासा होने के बाद अब आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी गिरफ्त से बाहर है।

राजविंदर सिंह निवासी आनंद नगर-ए त्रिपड़ी टाउन पटियाला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी 19 साल की लड़की मनलीन कौर को हर्निया की समस्या थी। मनलीन कौर को 10 सितंबर 2018 को बडूंगर स्थित एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था। इलाज के दौरान मनलीन कौर की सेहत ज्यादा बिगड़ गई। उसे 12 सितंबर को एक अन्य अस्पताल में तुरंत शिफ्ट किया गया लेकिन वहां के डाक्टरों ने बताया कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। बेटी की मौत के बाद परिवार वालों ने आपरेशन करने वाले डॉक्टर रमेश कुमार निवासी अजीत नगर पर आरोप लगाया था कि उसने आपरेशन के दौरान लापरवाही बरती है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की। इसमें आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर अब पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने के कारण किसी के मौत हो जाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed