फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   cps, mc, meeting

भाषण देकर मांगे सुझाव, दो ज्ञापन लिए और चले गए सीपीएस

Tue, 11 Feb 2014 10:16 PM IST
अमर उजाला, माेगा
अमर उजाला, माेगा Updated Tue, 11 Feb 2014 10:16 PM IST
विज्ञापन
cps, mc, meeting
मुख्य संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला मंगलवार को नगर निगम में हुई बैठक में मात्र बीस मिनट रोक कर चले गए। जिस वजह से शहर के व्यापारियों की उम्मीदें धरी धरी रह गई।
विज्ञापन


बैठक के दौरान सीपीएस व्यापारियों को मौड़ मंडी में 13 फरवरी को होने वाले प्रदेश स्तरीय समारोह में न्यौता दे कर बिना उनकी समस्याएं सुने वहां से चले गए।
विज्ञापन

इस दौरान मौजूद कुछ व्यापारियों ने दबे बोल विरोध करते हुए कहा कि सीपीएस अपनी बात कह चले गए, जबकि उनकी तो सुनी तक नहीं। नगर निगम में सिंगला ने व्यापारियों से कहा कि सरकार ने लमसम टैक्स योजना बनाई है जिसका ऐलान उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की ओर 13 फरवरी को मौड़ मंडी में होने जा रहे प्रदेश स्तरीय समारोह में किया जाएगा। इससे व्यापारी को वही खाते की जरूरत नहीं पड़ेगी और सीए से भी छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह मंगलवार को यहां समारोह के लिए न्यौता देने आए हैं। अपनी बात कहने के बाद उन्हाेंने व्यापारियों से अपनी समस्याएं बताने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो ज्ञापन लेने और दो व्यापारियों की बात सुनने के बाद वह चाय पीकर वहां से चले गए। इस दौरान प्रदेश सरकार की उद्योग बढ़ाने की नीतियों की पोल खोलते फोकल प्वाइंट में रतन सोप फैक्टरी के मालिक सुभाष ग्रोवर ने एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की साबुन फैक्टरी खत्म होने के कगार पर हैं। सिंगला ने उन्हें आश्वासन दिलाया कि वह इस संबंधी मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बात करेंगे।

इसके अलावा अनाज मंडी में आढ़त करते फेडरेशन आफ आढ़ती एसोसिएशन ने भी एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मंडी में सड़कें ही ठीक नहीं हैं कुछ कालोनियों की सड़कें तो ढूंढने पर भी नहीं मिलती हैं। प्रधान रणवीर सिंह लाली, महा सचिव दीपक तायल और कोषाध्यक्ष राम निवास गर्ग सदस्यों ने अनाज मंडी में आ रही मुश्किलों संबंधी अवगत करवाया।


उन्हाेंने कहा कि मंडी में बासमती और गेहूं पर मंडी बोर्ड की ओर से बड़े मिल्लरों को मार्केट फीस माफ की गई है और व्यापारियों पर यह फीस लागू है। इस दौरान एफसीआई डगरू अदानी सैलो में जो खरीद गेहूं करती है उस पर आढ़ती वर्ग को शामिल किया जाए। इस दौरान मार्केट कमेटी से जे फर्मा और घ फार्म भी लेना बंद करने की मांग की गई। इस मौके पर विधायक और वेयर हाउस चेयरमैन जोगिंदरपाल जैन पूर्व पार्षद प्रेम चक्की वाला, जगदीश छाबड़ा, गोवर्धन पोपली, मंजीत, यशपाल पाली, नवदीप संघा, राकेश भल्ला, राकेश गौतम, विजय सिंगला और बलबीर सिंह रामूवालिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed