{"_id":"6123e19a8ebc3e79b473279e","slug":"contract-based-cleaning-and-sewer-workers-will-be-regular-geja-ram-patiala-news-pkl424369585","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे व ठेका आधारित सफाई और सीवर कर्मी पक्के होंगे- गेजा राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चे व ठेका आधारित सफाई और सीवर कर्मी पक्के होंगे- गेजा राम
विज्ञापन
सोमवार को पटियाला के समाना में आयोजित समागम मौके पंजाब सफाई आयोग के चेयरमैन गेजा राम को डा. भीम रा?
- फोटो : PATIALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब राज्य सफाई आयोग के चेयरमैन गेजा राम वाल्मीकि ने सोमवार को समाना की दाना मंडी में सेंट्रल वाल्मीकि सभा इंडिया की ओर कराए समागम में शिरकत करके विभिन्न विभागों में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों की मुश्किलें सुनीं और इनके हल संबंधी मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस मौके पर मीडिया से बात करते गेजा राम ने कहा कि उन्होंने राज्य अंदर ठेके और आउटसोर्स पर काम कर रहे सीवर कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों को पक्के करने के मसले पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ विचार किया है, जिसको मंजूर करके सरकार की ओर से ठेकेदारी प्रथा खत्म करके 66 हजार पदों पर पक्की भरने करने का फैसला लिया गया है।
गेजा राम ने कहा कि सीएम ने कच्चे कर्मियों को पक्का करने के लिए कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा की अगुवाई में एक सब कमेटी भी गठित की थी, जिसकी रिपोर्ट पर राज्य में कच्चे कर्मियों को पक्का किया जाना है। एक सवाल के जवाब में गेजा राम ने कहा कि आम आदमी पार्टी का चुनाव निशान झाड़ू, सफाई सेवकों का निशान है। जिसके खिलाफ वाल्मीकि सभा ने सुप्रीम कोर्ट व चुनाव आयोग में पिटीशन दायर की हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने इस मौके सफाई सेवकों की मुश्किलें सुनीं और कोरोना के दौरान अपनी जान पर खेल कर सेवा करने वाले मुलाजिमों की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि जो कर्मी अपनी जानें गंवा चुके हैं, उनके रुके हुए भत्ते तुरंत जारी करने की हिदायत की है। साथ ही कहा कि बाकी मुलाजिमों की समस्याओं का भी जल्द अंत होगा।