फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Continental Group of Institutes, "the arrival program, fresher Miss and Mister, Fatehgarh Sahib

जसमीत और नदीम बने मिस और मिस्टर फ्रेशर

Tue, 22 Nov 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Tue, 22 Nov 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
Continental Group of Institutes, "the arrival program, fresher Miss and Mister, Fatehgarh Sahib
कॉटिनेंटल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में फ्रेशर्स के लिए आयोजित आगमन-2016 में मिस और मिस्टर फ्रेशर जसमीत कौर और नदीम जावेद। - फोटो : अमर उजाला
जिले के गांव जलवेड़ा स्थित कॉटिनेंटल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा कालेज के फ्रेशर स्टूडेंट्स के लिए आयोजित ‘आगमन-2016’ में जसमीत कौर को मिस फ्रेशर और नदीम जावेद को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत कैंपस के डायरेक्टर डा. एमएस ग्रेवाल ने की। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके समारोह की शुरूआत की। इसके बाद विद्यार्थियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। 
विज्ञापन


 इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों आयोजित किए गए। फ्रेशर और मिस फ्रेशर मुकाबले मुकाबले में बीसीए प्रथम वर्ष की जसमीत कौर मिस फ्रैशर और एमबीए प्रथम वर्ष के नदीम जावेद ने मिस्टर फ्रेशर का खिताब जीता। सीनियर विद्यार्थियों ने अपने नए जूनियर विद्यार्थियों के साथ मिलकर स्टेज शो में कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान सोलो सांग, ग्रुप डांस, लोक नृत्य भंगड़ा, गिद्धा, गीतों की प्रस्तुति दी गई। 
विज्ञापन


कैंपस के डायरेक्टर डा. एमएस ग्रेवाल ने कहा कि कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य नया प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को अपनेपन का अहसास कराना है। उन्होंने कहा कि मंच से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इस मौके पर सीसीएचएस प्रिंसिपल प्रो. तनवीर सिंह गिल ने कालेज स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा पेश किए गए प्रोग्राम की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed